spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Thursday, January 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशLucknowWeather News: आज से फिर प्रदेश में पलट सकता है मौसम

Weather News: आज से फिर प्रदेश में पलट सकता है मौसम

-

– कई जिलों में गिर सकते हैं ओले, सरकार ने कहा फसलों को नुकसान नहींं।


लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अगले 48 घंटे मौसम का मिजाज बिगड़ा रहने वाला है। मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार से लेकर शनिवार के बीच प्रदेश के विभिन्न इलाकों में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहेगा। वहीं प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों के लगभग 50 जिलों में गरज- चमक के साथ बूंदाबांदी और तेज हवा के झोंकों संग ओलावृष्टि का आॅरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि एक और सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में फिर से परिवर्तन आएगा। बारिश के दौरान चलने वाली झोंकेदार हवाओं की गति 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है।

राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को एक बार फिर से तेज हवा के झोंकों के साथ बूंदाबांदी के संकेत हैं। बारिश के साथ ओले गिरने का भी पूवार्नुमान है। बीते बृहस्पतिवार को हुई बारिश से पारे में 12.5 डिग्री की गिरावट से लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। शुक्रवार को धूप खिलते ही मौसम में दोबारा गर्माहट बढ़ी। दिन के तापमान में 7 डिग्री सेल्सियस की बढत देखने को मिली।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि लखनऊ में शुक्रवार से अगले 48 घंटे के लिए मौसम दोबारा करवट लेने वाला है। एक नए सक्रिय हो रहे विक्षोभ के असर से तेज हवाओं और बादलों की आवाजाही से दोबारा बूंदाबांदी या हल्की बारिश के आसार हैं। इस दौरान ओले गिरने की भी संभावना है। झोंकेदार हवाओं की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक जा सकती है। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 7 डिग्री की उछाल के साथ 32.9 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं, 4.4 डिग्री की गिरावट के साथ रात का पारा 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

बारिश से फसलों को नहीं हुआ नुकसान

उत्तर प्रदेश में बुधवार और बृहस्पतिवार को हुई हवा-बारिश से फसलों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। सभी जिलाधिकारियों ने राहत विभाग को यह सूचना दी है। इस पर राहत विभाग ने उनसे लिखित में रिपोर्ट भेजने के लिए कहा है।

सभी 75 डीएम कार्यालयों ने मौखिक तौर पर इस संबंध में अपनी सूचना राहत विभाग को नोट करा दी है। लखनऊ के ही जिला प्रशासन का कहना है कि हवा-बारिश से गेहूं की कटाई तो लेट हुई है, पर फसलों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। कमोबेश यही रिपोर्ट बाकी जिलों से भी मिली है। यहां बता दें कि फसल को 33 प्रतिशत या उससे अधिक नुकसान होने पर सरकार की ओर से मुआवजा दिए जाने का प्रावधान है। मुख्यमंत्री ने नुकसान के आकलन के निर्देश दिए थे। इस पर राहत विभाग ने सभी जिलों के प्रशासन से मौका मुआयना के आधार रिपोर्ट मांगी थी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts