Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: व्यापारियों ने एसपी को सौंपी दुकानों की चाबियां

मेरठ: व्यापारियों ने एसपी को सौंपी दुकानों की चाबियां

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। परीक्षितगढ़ में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं और पुलिस की कथित निष्क्रियता के विरोध में व्यापारियों ने थाने में धरना दिया। सरार्फा व्यापारी कमल सिंघल की दुकान से सोने के जेवरात चोरी हुए। गुड्डू मारबल की दुकान से एक लाख 20 हजार रुपए की नकदी चोरों ने उड़ाई। कपड़ा व्यापारी कमल सिंघल के साथ धोखाधड़ी कर तीन युवक कपड़े लेकर फरार हो गए।
बुधवार रात 11 बजे एसपी देहात राकेश मिश्रा और सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह फोर्स के साथ थाने पहुंचे।

व्यापार संघ के अध्यक्ष सुधीर गर्ग सहित कई व्यापारियों ने एसपी का घेराव किया। व्यापारियों ने थानाध्यक्ष विजय कुमार राय पर अभद्र व्यवहार और उत्पीड़न का आरोप लगाया। विरोध स्वरूप व्यापारियों ने अपनी दुकानों की चाबियां एसपी को सौंपने की बात कही।

हस्तिनापुर ब्लॉक प्रमुख नितिन प्रधान ने थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि थाने में तैनात तीन एसआई ने रामनगर के एक किसान से 3,50 लाख रुपए की अवैध वसूली की। चेकिंग के नाम पर किसानों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। एसपी देहात ने व्यापारियों को सुरक्षा का आश्वासन दिया। थानाध्यक्ष और दरोगाओं के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद व्यापारी शांत होकर वापस लौट गए।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts