Homeदेशमुंबई में भुलेश्वरचा राजा के आगमन समारोह में हादसा, 22 फुट की...

मुंबई में भुलेश्वरचा राजा के आगमन समारोह में हादसा, 22 फुट की मूर्ति गिरी, 2 की मौत

-

में ‘भुलेश्वरचा राजा’ के आगमन समारोह के दौरान गणेश की मूर्ति गिर गई, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और दो बच्चों समेत पांच लोग घायल हो गए। सिविक अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा शनिवार रात मुंबई के दक्षिणी इलाके में हुआ। उन्होंने बताया कि यह घटना रात करीब 10 बजे भुलेश्वर में जय अंबे चौक पर कबूतरखाना के पास बलराम मर्चेंट रोड पर हुई। हादसा ‘भूलेश्वरचा राजा’ गणपति उत्सव के दौरान हुआ। लोग बड़ी संख्या में गणेश प्रतिमा के आगमन जुलूस के लिए एकत्रित हुए थे। इसी दौरान प्रतिमा गिरने से कई लोग घायल हो गए।

एक सिविक अधिकारी ने बताया कि घायलों को तुरंत पास के अस्पतालों में ले जाया गया। हालांकि, दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे और उनकी मौत हो गई। घटना के बाद मुंबई फायर ब्रिगेड, मुंबई पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, 108 एम्बुलेंस सर्विस और सिविक वार्ड स्टाफ को मौके पर भेजा गया। बीएमसी के अनुसार, शुरूआत में एक व्यक्ति को मृत अवस्था में जीटी अस्पताल लाया गया था, जबकि दो घायल व्यक्तियों का इलाज चल रहा था। बाद में, अधिकारियों ने पुष्टि की कि इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।

अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान संकेत नेवशे (33) और बृजेश हेमंत जोशी (30) के रूप में हुई है। वहीं, पांच घायलों की पहचान वैभव घेनंद (38), पवन चौरसिया (25), 5 साल की लावण्या गणेर, 7 साल की दिव्या गणेर और कुणाल काशिद (26) के रूप में हुई है। सिविक अधिकारियों ने बताया कि सभी घायलों की हालत स्थिर है

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts