HomeTrendingक्रेटा कार पलटी, महिला गंभीर घायल

क्रेटा कार पलटी, महिला गंभीर घायल

-

एनएच-9 पर सिंभावली में पानी भरे हाईवे पर हुआ हादसा


हापुड़। सिंभावली थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एनएच-9 पर एक क्रेटा कार अनियंत्रित होकर पलट गई। यह हादसा पानी से भरे हाईवे से गुजरते समय हुआ। दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। कार में सवार अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।

पुलिस को 22 अगस्त को सुबह करीब 8 बजे पीआरवी-9282 के माध्यम से हादसे की सूचना मिली। बताया गया कि एनएच-9 पर एक क्रेटा कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। सूचना मिलते ही सिंभावली थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।

दुर्घटनाग्रस्त क्रेटा कार गाजियाबाद से मुरादाबाद जा रही थी। कार चालक रमेश पुत्र बिंदा दीन, निवासी ग्राम सातो, थाना गुरुबख्शगंज, जनपद रायबरेली थे। कार में उनके साथ विजेंद्र यादव पुत्र सुखदेव सिंह, मुन्नी देवी पत्नी सुखदेव और मोहम्मद आलम पुत्र फखरुद्दीन भी सवार थे।

हरोड़ा बाईपास से मुरादाबाद की ओर लगभग 200 मीटर आगे हाईवे पर पानी भरा हुआ था। बताया गया कि पानी से गुजरते ही कार के शीशे पर पानी आ गया, जिससे चालक रमेश का वाहन पर से नियंत्रण हट गया। कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई और सड़क किनारे जा गिरी।

हादसे में मुन्नी देवी के सिर और सीने में गंभीर चोटें आईं। उन्हें तत्काल बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर भेजा गया है। विजेंद्र यादव और चालक रमेश को मामूली चोटें लगी हैं। पुलिस ने हाइड्रा मशीन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटाकर यातायात को सामान्य किया।

थाना प्रभारी अरविंद चौधरी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। घायल महिला को हायर सेंटर रेफर किया गया और अन्य घायलों को आवश्यक सहायता प्रदान की गई। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटाकर यातायात सुचारू कर दिया गया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts