[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]


मोदी ने भाजपा की नई बनी कार्यकारिणी के सभी सदस्यों से मुलाकात की है. शनिवार को भाजपा मुख्यालय पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी के साथ इन लोगों का संवाद करीब 5 घंटे तक चला. इस दौरान प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय टीम में शामिल सभी पदाधिकारियों से व्यक्तिगत बात की. उनके करियर, अनुभव और कामकाज के तरीके के बारे में जाना. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी के अनुभवों को बड़े धीरज के साथ सुनते हुए दिखे. राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने हाल ही में अपनी 65 सदस्यों की टीम का ऐलान किया था. शनिवार को इस टीम के साथ पहली बैठक थी, जिसमें वंदे मातरम को लेकर प्रस्ताव पारित हुआ. फिर शाम को पीएम नरेंद्र मोदी सत्र के अंत में पहुंचे.