HomeBiharPatnaतवा से रोटी पलटती रहनी चाहिए, नहीं तो जल जाएगी; वोट डालने...

तवा से रोटी पलटती रहनी चाहिए, नहीं तो जल जाएगी; वोट डालने के बाद लालू यादव का ट्वीट

-

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए गुरुवार को पहले फेज की वोटिंग चल रही है। इस बीच, राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने अपना वोट डाल दिया है। वोट डालने के बाद उन्होंने उंगली की स्याही दिखाते हुए अपने साथ अपनी पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री रबड़ी देवी और बेटे तेजस्वी यादव के साथ फोटो शेयर की। फोटो के साथ कैप्शन में सत्ता परिवर्तन वाला पोस्ट किया।

लालू यादव ने एक्स पर पोस्ट किया तवा से रोटी पलटती रहनी चाहिए नहीं तो जल जाएगी। 20 साल बहुत हुआ! अब युवा सरकार और नए बिहार के लिए तेजस्वी सरकार अति आवश्यक है। बता दें कि बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए गुरुवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 121 सीट पर मतदान जारी है। मतदान सुबह 7:00 बजे शुरू हुआ और शाम 5:00 बजे तक जारी रहेगा।
इस चरण में कुल 3.75 करोड़ मतदाता 1,314 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला करेंगे, जिसमें विपक्षी गठबंधन इंडिया के मुख्यमंत्री पद के चेहरे तेजस्वी यादव और बीजेपी के उम्मीदवार एवं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदाताओं से पूरे उत्साह के साथ मतदान करने की अपील की है।

उन्होंने एक्स पर अपने पोस्ट में कहा आज बिहार में लोकतंत्र के उत्सव का पहला चरण है।
मैं विधानसभा चुनाव के इस चरण में सभी मतदाताओं से पूरे उत्साह के साथ मतदान करने का आग्रह करता हूं। उन्होंने कहा पहली बार वोट डाल रहे राज्य के मेरे सभी युवा मित्रों को मेरी विशेष बधाई। याद रखें: पहले वोट, फिर जलपान।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts