कहा- मेरा हाथ धोखे से उनकी पगड़ी में लगा, आज होगी महापंचायत
मुजफ्फरनगर। जन आक्रोश रैली के दौरान भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पर हमला करने वाले युवक को हिरासत में ले लिया गया है। रैली के दौरान टिकैत की पगड़ी गिरा दिया था। खालापार थाना पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए युवक का नाम सौरभ वर्मा है। सौरभ का कहना है कि वह जन आक्रोश रैली में हिस्सा लेने गया था, और धक्का-मुक्की के दौरान अचानक उसका हाथ टिकैत साहब की पगड़ी से टकरा गया, जिससे वह नीचे गिर गई। फिलहाल पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के क्षेत्रों में पुलिस सतर्कता बढ़ा दी गई है।
वहीं नरेश टिकैत ने आज होने वाली महापंचायत में पगड़ी अपमान का मुद्दा उठाया जाएगा। टिकैत ने अपने आवास पर समर्थकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह किसानों के मान-सम्मान का मामला है। अगर महापंचायत में समाधान नहीं निकला तो वे अपनी पगड़ी उतार देंगे।
टिकैत ने कहा कि किसान अनुशासित हैं। उन्होंने संकेत दिया कि अगर वे चाहें तो स्थिति गंभीर हो सकती है। महापंचायत में राकेश टिकैत के विरोध और पगड़ी उछालने के मामले पर चर्चा होगी। यह किसान मजदूर सम्मान महापंचायत किसानों के हितों की रक्षा के लिए बुलाई गई है।
जीआईसी के मैदान में किसान महापंचायत
मुजफ्फरनगर में किसान महापंचायत शुरू हो गई है। हरियाणा, पंजाब दिल्ली उत्तर प्रदेश के अन्य जनपदों से भी भारी संख्या में किसान पंचायत में पहुंचे। वहीं भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत मंच पर मौजूद है। समाजवादी पार्टी से सरधना विधायक अतुल प्रधान, पूर्व जिलाध्यक्ष सपा प्रमोद त्यागी मंच पर मौजूद है।
सरधना विधायक अतुल प्रधान का बयान
महापंचायत में पहुंचे सपा विधायक अतुल प्रधान ने कहा- यह अपमान जो किसानों के साथ इन्होंने किया है, हम सब किसान इकट्ठा हैं। हम यहां नजदीक के रहने वाले हैं। मुजफ्फरनगर से मिली हुई हमारी विधानसभा है। एक-एक आदमी यहां साथ है। हम लोग भी अपनी तरफ से बल्कि इसके साथ-साथ व्यक्तिगत रूप से भी हम पूरे परिवार से जुड़े हुए हैं। हम पूरे तरीके से साथ हैं, किसी भी तरह का आदेश चौधरी साहब की तरफ से होगा, उस आदेश पर हम लोग अमल करेंगे। राकेश टिकैत के विरोध को लेकर जो यात्रा थी, उसका नाम जन आक्रोश रैली नाम क्यों रखा….?
जब जन आक्रोश रैली थी। हर पार्टी का व्यक्ति हर संगठन का व्यक्ति वहां पर पहुंच रहा था। यह सरकार की शह पर जो गुंडा तत्व बने हैं, इन गुंडा तत्वों को आज यह किसान जो इकट्ठा हो रहे हैं, सबक सिखाएंगे।