HomeCRIME NEWSसरधना के खिर्वा में युवती की मौत, मचा हड़कंप

सरधना के खिर्वा में युवती की मौत, मचा हड़कंप

-

  • जंगल में घास काटने गई थी युवती सरधना !

शारदा न्यूज़, संवाददाता |

सरधना। बताया जा रहा है सोमवार सुबह सरधना के खिर्वा नौवाबाद गांव में जंगल में घास काटने गई दलित युवती की हत्या कर दी गई। ग्रामीणों ने युवती का शव जंगल में पड़ा देखा तो हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि सरधना थाना क्षेत्र के खिर्वा नौवाबाद गांव निवासी रामबीरी पुत्री चंदर सोमवार सुबह जंगल में घास काटने गई थी। जहां अज्ञात लोगों द्वारा उसकी हत्या की बात कही जा रही है। ग्रामीण उस ओर से गुजरे तो जंगल में युवती का शव पड़ा देखा। युवती के सिर में चोट के निशान थे।

घटना की सूचना मिलते ही एसपी देहात सीओ और इंस्पेक्टर मौके पर पहुंच गए। वहीं जांच के लिए फॉरेंसिक टीम बुलाई गई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं युवती की हत्या से गांव में सनसनी फ़ैल गई।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts