Homeउत्तर प्रदेशMeerutदोस्ती ना करने पर मनचलों ने तेजाब से चेहरा जलाने की दी...

दोस्ती ना करने पर मनचलों ने तेजाब से चेहरा जलाने की दी धमकी, छात्रा के परिजनों ने थाने में दी तहरीर

-

  • परिवार धमकी के बाद दहशत में।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। दोस्ती ना करने पर दो मनचलों ने कक्षा 9 की छात्रा को ना केवल जान से मारने की धमकी दी बल्कि उसका चेहरा तेजाब से जलाने की धमकी दे दी। छात्रा ने परिजनों से शिकायत की, जिसके बाद मामला भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष तक पहुंच गया। वह पीड़ित परिवार के साथ सिविल लाइन थाने पहुंचे और तहरीर दे दी। पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी है।

मवाना रोड गंगानगर में रहने वाली किशोरी साकेत स्थित एक इंटर कॉलेज में कक्षा 9 की छात्रा है। पिछले काफी दिनों से छात्रा को दो युवक परेशान करने आ रहे थे। काफी परेशान होने के बाद किशोरी ने परिजनों से शिकायत की। बुधवार को परिजन सिविल लाइन थाने आ गए और एक आरोपी की पहचान सागर के रूप में करते हुए तहरीर दे दी।

भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष बिजेंद्र सूद ने बताया कि छात्रा कक्षा 9 की छात्रा है। सुबह 7 बजे घर से निकलती है। छुट्टी के बाद जब वह वापस घर के लिए निकलती है तो दो युवक उसका पीछा करते हैं। काफी दिन तक वह उन्हें नजर अंदाज करती रही। हद तो तब हो गई जब एक आरोपी ने उसे रास्ते में रोका और दोस्ती का दबाव बनाया।

आरोपी ने किशोरी के सामने दोस्ती का प्रस्ताव रखा लेकिन किशोरी ने उसे स्वीकार नहीं किया। आरोप है कि युवक ने उसे डराना धमकाना शुरू कर दिया। उसे जान से मारने की धमकी दी। अचानक एक आरोपी ने किशोरी को तेजाब से चेहरा खराब करने की धमकी दे दी। धमकी मिलने के बाद छात्रा डर गई। उसने परिवार को डरते हुए पूरा वाकिया बताया। छात्रा के परिवार के लोग भीम आर्मी जिलाध्यक्ष के संपर्क में आ गए और सहयोग की मांग की। जिलाध्यक्ष बिजेंद्र सूद ने परिवार से बात की और आरोपियों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts