Homeउत्तर प्रदेशMeerutनक्शा एक लाख का, निर्माण हो रहा दो लाख वर्ग गज पर

नक्शा एक लाख का, निर्माण हो रहा दो लाख वर्ग गज पर

-

– बाईपास स्थित गायत्री गार्डन कॉलोनी में हो रहा मेडा की सांठगांठ से एक्सटेंशन के नाम पर अवैध निर्माण।


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। मेडा ( मेरठ विकास प्राधिकारण) कहने को तो अवैध कॉलोनियों पर लगातार बुलडोजर चलाने का दावा कर रहा है। लेकिन सत्ता पक्ष से जुड़े लोगों के अवैध निर्माण को पूरी तरह बचाए हुए है। ऐसा ही मामला बाईपास स्थित गायत्री गार्डन कॉलोनी का सामने आया है। जहां पर स्वीकृत मानचित्र से दोगुने का निर्माण हो रहा है, लेकिन मेडा की जानकारी में मामला होने के बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

 

 

गायत्री गार्डन कॉलोनी का निर्माण कई साल पहले हो चुका है। इसमें प्लॉट और आवास भी आवंटित हो चुके हैं। यह कॉलोनी रालोद के एक नेता द्वारा बनाई गई है। चूंकि अब भाजपा की दोनों सरकार में रालोद का गठबंधन है, तो रालोद नेता ने इसी का फायदा उठाते हुए गायत्री गार्डन कॉलोनी के पीछे की जमीन खरीदकर उसका एक्सटेंशन शुरू कर दिया है।

 

 

सूत्रों के अनुसार इस एक्सटेंशन को लेकर कोई मानचित्र स्वीकृत नहीं कराया गया है। पूरी एक्सटेंशन कॉलोनी जो कि करीब 70 हजार वर्ग गज में बन रही है, उसका निर्माण अवैध है। धड़ल्ले से एक्सटेंशन कॉलोनी में सड़क, सीवर, विद्युत पोल आदि के बीच प्लॉटिंग के बीच निर्माण भी शुरू हो गए हैं। लेकिन मेडा इसकी सुध नहीं ले रहा है।

अवर अभियंता की जानकारी में पूरा मामला: ऐसा नहीं कि एक्सटेंशन निर्माण मेडा कर्मचारियों से छिपा है। इस क्षेत्र में तैनात अवर अभियंता की जानकारी में यह अवैध निर्माण है। लेकिन सांठगांठ के खेल में उन्होंने अपनी कार्रवाई से मुंह मोड़ा हुआ है, बल्कि अधिकारियों तक को इसकी सूचना नहीं दी है।

अवर अभियंता ने नहीं दिया जवाब: इस मामले में अवर अभियंता महादेव से शारदा एक्सप्रेस के रिपोर्टर ने कई बार फोन पर बात करने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद उनके व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर उनका वर्जन लेने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। ऐसे में साफ है कि अवर अभियंता इस अवैध निर्माण में पूरी तरह संलिप्त है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts