Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशपैसे कमा-कमा कर पत्नी की पढ़ाई कराता रहा पति, सरकारी नौकरी लगते...

पैसे कमा-कमा कर पत्नी की पढ़ाई कराता रहा पति, सरकारी नौकरी लगते ही पति को छोड़ प्रेमी संग गई

-

– पति विदेश में कमाकर पढ़ाई कराता रहा, पत्नी के नाम खरीदी जमीन भी बेच दी।

गोरखपुर। पत्नी को सरकारी नौकरी दिलाने के लिए एक व्यक्ति कई वर्षों तक परिवार से दूर सऊदी अरब में कमाता रहा। वहां से रुपये भेजता था तो परिवार का खर्च और पत्नी पढ़ाई करती थी। कुछ रुपये बचाए तो पत्नी के नाम से ही जमीन खरीदी। अब एक विभाग में लिपिक बनने के बाद पत्नी को दूसरे व्यक्ति से प्यार हो गया है। वह पति को छोड़कर चली गई और जमीन भी बेच दी। आरोप है कि एक दिन सास-ससुर से मारपीट भी कर ली, जिसके बाद पति की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पिपराइच क्षेत्र में एक व्यक्ति ने पुलिस को पत्र देकर शिकायत की है। सीओ चौरीचौरा को इसकी जांच सौंपी गई है। पीड़ित ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से सऊदी अरब में रहकर नौकरी करता था। पत्नी को पढ़ाता था कि उसकी सरकारी नौकरी लग जाए। इसके बाद वह अपने देश में आकर कुछ व्यापार कर लेगा। परिवार के खर्च के अलावा वह पत्नी की पढ़ाई के लिए भी रुपये भेजता था। उसका 14 वर्ष का एक बेटा भी है।

उसने बताया कि कुछ बचत कर उसने पत्नी के नाम पर जमीन भी खरीदी। कुछ समय पहले पत्नी एक सरकारी विभाग में लिपिक बन गई। इसी दौरान उसे दूसरे व्यक्ति से प्रेम हो गया। कुछ दिन बाद पति भी सऊदी अरब से वापस आ गया। घर में ही उसने एक किराने की दुकान खोल ली।

आरोप है कि कुछ दिनों पहले पत्नी उसे छोड़कर चली गई। पत्नी ने खरीदी गई जमीन बेचकर रुपये अपने पास रख लिए। अब कोर्ट में भी उसने तलाक के लिए अर्जी दी है। यह भी आरोप लगाया कि एक दिन वह दुकान में आई और सास-ससुर से मारपीट की। पति ने कहा कि वह तलाक नहीं चाहता।

एसपी नॉर्थ जितेंद्र श्रीवास्तव के पास शिकायत आने पर उन्होंने सीओ चौरीचौरा को मामले की जांच सौंपी है। एसपी नॉर्थ ने कहा कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts