Homeउत्तर प्रदेशMeerutअचानक अखाड़ा बन गई मेरठ जिला अस्पताल की इमरजेंसी! डॉक्टर–कर्मचारी की भिड़ंत,...

अचानक अखाड़ा बन गई मेरठ जिला अस्पताल की इमरजेंसी! डॉक्टर–कर्मचारी की भिड़ंत, मरीज सहमे

-

  • जिला अस्पताल की इमरजेंसी में हड़कंप!
  • डॉक्टर–कर्मचारी की भिड़ंत से वार्ड में मची अफरा-तफरी, मरीज सहमे।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। जिला अस्पताल की इमरजेंसी शनिवार की सुबह अचानक अखाड़ा बन गई, जब ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर और एक अस्पताल कर्मचारी के बीच तीखी नोकझोंक ने मारपीट का रूप ले लिया। इमरजेंसी में इलाज करवाने आए मरीजों ने ऐसा नजारा शायद ही कभी देखा होगा—जहां कुछ ही सेकंड में वार्ड का शांत माहौल हंगामे में बदल गया।

 

 

जानकारी के अनुसार, शनिवार को इमरजेंसी में डॉक्टर यशवीर की ड्यूटी थी वह अपने नियमित काम में व्यस्त थे तभी अस्पताल का कर्मचारी चंद्रपाल किसी काम से इमरजेंसी में पहुंचा। दोनों के बीच मामूली विवाद शुरू हुआ, लेकिन बात इतनी तेजी से बढ़ी कि कर्मचारी गुस्से में इमरजेंसी से बाहर निकलने लगा। इसी दौरान डॉक्टर ने उसे रोका और दोनों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। देखते ही देखते हाथापाई तक बात पहुंच गई।

वार्ड में मौजूद मरीज और उनके परिजन अचानक हुए इस संघर्ष से घबरा गए। कुछ लोग अपनी कुर्सियों से उठकर बाहर की ओर दौड़ पड़े, जिससे कुछ मिनटों के लिए इमरजेंसी वार्ड में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। कर्मचारियों ने दोनों का बीच बचाव कराया। वहीं डॉक्टर ने कर्मचारी और उसके एक रिश्तेदार के खिलाफ तहरीर दी है पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts