निर्वाचन आयोग ने मंगलवार (15 अक्टूबर) को महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनावों की तारीख की घोषणा कर दी है। नई दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस में मुख्य निर्वान आयुक्त राजीव कुमार ने चुनाव तारीखों का ऐलान करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में एक चरण में चुनाव होगा, जबकि झारखंड में दो चरणों में मतदान होगा। इस घोषणा के साथ ही दोनों राज्यों में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है।
मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि महाराष्ट्र में 20 नवंबर को एक ही चरण में वोटिंग होगी वहीं झारखंड में 2 चरणों में 13 व 20 नवंबर को वोटिंग होंगी। यहां पर भी 23 नवंबर को नतीजें सामने आयेंगे। दोनों राज्यों के चुनावी नतीजों एक ही दिन 23 नवंबर को सामने आयेंगे।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि झारखंड के 24 जिलों की 81 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होनी है। इनमें से 44 सीटें जनरल कैटेगरी की हैं। वहीं एससी के लिए 9 सीटें आरक्षित हैं और एसटी कैटेगरी के लिए 28 सीटें आरक्षित हैं। झारखंड में कुल मतदाताओं की संख्या 2.6 करोड़ है, जिसमें से 1.29 करोड़ महिला और 1.31 करोड़ पुरुष मतदाता हैं। पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या 11.84 लाख है। झारखंड में 29,562 पोलिंग स्टेशन होंगे। राजीव कुमार ने कहा कि राज्य में कुल 29,562 मतदान केंद्रों की स्थापना की जाएगी, इनमें से 5042 मतदान शहरी इलाकों में जबकि 24,520 केंद्र ग्रामीण इलाकों में होंगे।
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीट के लिए एक चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा। निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, महाराष्ट्र में 22 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी तथा नामांकन की आखिरी तिथि 29 अक्टूबर होगी। कुमार ने बताया कि नामांकन पत्र चार नवंबर, 2024 तक वापस लिए जा सकते हैं। कुमार ने बताया कि प्रदेश में 20 नवंबर को मतदान और 23 नवंबर को मतगणना होगी। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है।