Homeउत्तर प्रदेशMeerutतालाब की जमीन पर चेयरमैन के पति ने बना लिया मकान, पढ़िए...

तालाब की जमीन पर चेयरमैन के पति ने बना लिया मकान, पढ़िए पूरी खबर

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। सरधना तहसील के कस्बा खिवाई में तालाब की जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। स्थानीय निवासी सलीम ने एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपा है।

शिकायत के अनुसार, कस्बा के पूर्व चेयरमैन पति शमशाद और उनके भाई अफजाल अख्तर ने तालाब की जमीन पर अवैध कब्जा कर मकान बना लिया है। यह जमीन 1742.38 वर्ग मीटर क्षेत्रफल की है।

सलीम ने बताया कि आरोपी ने ग्राम प्रधान रहते हुए पहले एक तालाब की जमीन पर कब्जा किया। वहां मकान बना लिया। अब दूसरे तालाब पर भी कब्जा कर लिया है। आरोपी इस तालाब की और गहराई करने की योजना बना रहा है।

ग्रामीणों ने एसडीएम से तालाब की भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है। प्रशासन से इस मामले में कार्रवाई की अपेक्षा की जा रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts