HomeCRIME NEWSशादी से एक दिन पहले दुल्हन ने कराया दूल्हे का कत्ल, पुलिस...

शादी से एक दिन पहले दुल्हन ने कराया दूल्हे का कत्ल, पुलिस ने हत्या का किया खुलासा

पुलिस ने दो आरोपियों सद्दाम व फरमान को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अभी गुलफशां व अनीस की गिरफ्तार बाकी है। परिजनों ने कहा कि गुलफशां को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए.

-

  • दुल्हन का चचेरा भाई बताकर अपहरण कर ले गए थे युवक को, गला घोटकर मार डाला।

रामपुर। शादी से एक दिन पहले खुद को दुल्हन का चचेरा भाई बताकर दूल्हे के घर पहुंचे दो बाइक सवारों ने का उसका अपहरण कर लिया। इसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और शव अजीमनगर क्षेत्र के रतनपुरा शुमाली गांव के जंगल में फेंक दिया। हत्या उसकी होने वाली दुल्हन ने अपने प्रेमी से कराई थी। मेरठ की मुस्कान और मध्य प्रदेश के इंदौर की सोनम रघुवंशी द्वारा अपने ही पति की हत्या करवाने की घटनाओं से पूरा देश स्तब्ध है। अब रामपुर में इससे भी ज्यादा सनसनीखेज मामला सामने आया है। भोट इलाके के धनुपुरा गांव निवासी गुलफशां ने शादी से एक दिन पहले ही मंगेतर निहाल (25) का अपने प्रेमी सद्दाम की मदद से अपहरण करवाकर हत्या कर दी।

पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए उसके प्रेमी और एक आरोपी फरमान को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन निहाल के परिजन गुलफशां की तुरंत गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। शहर के मोहल्ला गूजर टोला स्थित फकीरों वाला फाटक निवासी निहाल का शव अजीमनगर थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव के जंगल में मिला। इसके बाद निहाल के परिवार में कोहराम मच गया। इसके पीछे परिवार के लोगों ने पुलिस को तहरीर देते हुए जो शिकायत की, उससे सभी स्तब्ध रह गए। मृतक के भाई नायब ने सीधे तौर पर निहाल की होने वाली पत्नी गुलफशां को निहाल की हत्या का आरोपी बताया।

नायब ने बताया कि उसका भाई बावर्ची का काम करता था। उसका निकाह भोट थाना इलाके के धनुपुरा गांव निवासी गुलफशां से तय हुआ था। यह रिश्ता छह माह पहले तय हुआ था। नायब का कहना है कि 15 जून की तारीख शादी के लिए तय की गई थी। बरात के लिए तैयारियां हो रही थीं। वैवाहिक कार्यक्रम शुरू हो चुके थे। इस बीच 14 जून को एक युवक ने निहाल को फोन कर खुद को गुलफशां का भाई बताते हुए यह कहकर बुला लिया कि उसके कपड़ों का नाप करवाना है। इसके बाद निहाल उन युवकों की बाइक पर बैठकर चला गया।

निहाल फिर वापस नहीं लौटा। नायब का कहना है कि परिवार के लोगों ने काफी तलाश की, लेकिन जब कहीं पता नहीं चला तो पुलिस को सूचना दी। निहाल के गायब होने के कारण बरात भी नहीं जा सकी। परिवार के लोग उसे तलाशते रहे।

रात के समय निहाल का शव अजीमनगर क्षेत्र के जंगल में बरामद हुआ। नायब का कहना है कि गुलफशां ने ही अपने प्रेमी सद्दाम व उसके साथियों के साथ मिलकर हत्या कराई है। नायब ने आरोप लगाया कि गुलफशां और सद्दाम का एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है।

पुलिस ने दो आरोपियों सद्दाम व फरमान को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अभी गुलफशां व अनीस की गिरफ्तार बाकी है। परिजनों ने कहा कि गुलफशां को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts