Homeउत्तर प्रदेशHAPURभाकियू ने ब्रजघाट टोल प्लाजा हटाने की चेतावनी दी

भाकियू ने ब्रजघाट टोल प्लाजा हटाने की चेतावनी दी

-

– 13 साल से वसूली अवैध किए जाने का आरोप, गडकरी ने भी माना था अवैध।

हापुड़। गढ़मुक्तेश्वर स्थित ब्रजघाट टोल प्लाजा को अवैध बताते हुए भारतीय किसान यूनियन (संघर्ष) ने उसे हटाने के लिए आंदोलन की चेतावनी दी है। संगठन का आरोप है कि यह टोल प्लाजा 13 साल से गढ़ नगर पालिका क्षेत्र के भीतर अवैध रूप से संचालित हो रहा है और वाहनों से वसूली की जा रही है।

 

 

भाकियू नेता सरनजीत सिंह ने बताया कि गढ़ नगर पालिका के 23 वार्ड गढ़ में हैं, जबकि दो वार्ड ब्रजघाट पर, जो पांच किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। इसके बावजूद ब्रजघाट टोल प्लाजा इन वार्डों के बीच में स्थित है। नियमानुसार, दो टोल प्लाजा के बीच की दूरी कम से कम 50 किलोमीटर होनी चाहिए, लेकिन यहां यह मानक पूरा नहीं होता।

गढ़ से ब्रजघाट के बीच रोजाना सौ से अधिक लोगों का आवागमन होता है, जिनके वाहनों से टोल वसूला जा रहा है। इस टोल वसूली का विरोध पहले भी सड़क से लेकर लोकसभा तक गूंज चुका है। संगठन ने अब इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त न करने की बात कही है।

भाकियू अध्यक्ष ने बताया कि केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भी लोकसभा में इस टोल प्लाजा को अवैध माना था। उन्होंने वर्ष 2020 में इसे बंद कराने का आश्वासन दिया था। हालांकि, 2011-12 से वाहनों से हो रही कथित अवैध वसूली पर अभी तक रोक नहीं लगाई गई है।

गढ़ नगर की आबादी को लगातार यह अवैध वसूली देनी पड़ रही है। भाकियू ने मानकों के खिलाफ चल रहे इस टोल प्लाजा को बंद कर हटाने के लिए जिला प्रशासन को अल्टीमेटम दिया है। सरनजीत सिंह गुर्जर ने कहा कि यदि टोल बंद नहीं किया गया, तो जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आर-पार के आंदोलन की चेतावनी दी जाएगी, जो टोल बंद होने तक जारी रहेगा।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts