HomeCRIME NEWSआरोपियों को किसी हाल में नहीं बख्शेंगे:योगी

आरोपियों को किसी हाल में नहीं बख्शेंगे:योगी

-

 मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत पर बोले मुख्यमंत्री 


लखनऊ। मथुरा में गौ रक्षक चंद्रशेखर बाबा की बीती रात ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। उनको स्थानीय लोग फरसा वाले बाबा के नाम जानते थे। दूसरी तरफ बाबा के साथ वालों ने दावा किया कि तड़के बाबा 2 साथियों के साथ ट्रक का पीछा कर रहे थे। उस ट्रक में गौवंश था, ट्रक को ओवरटेक कर बाबा ने सामने बाइक खड़ी कर दी। इसी दौरान ड्राइवर ने ट्रक की स्पीड बढ़ा दी और बाबा को कुचलते हुए फरार हो गया। बाबा की मौत के बाद ही माहौल गरमाया हुआ है. इसको लेकर अब सीएम योगी अधिकारियों से पूरी घटना पर संज्ञान लिया है।

मथुरा की घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है. सीएम ने अफसरों को कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही यह भी कहा कि आरोपियों को किसी भी हाल में नहीं बख्शा नहीं जाएगा। एडीजी कानून व्यवस्था अमिताभ यश से मथुरा की घटना के बारे में विस्तृत जानकारी ली है. मुख्यमंत्री को रिपोर्ट करने के बाद एडीजी मथुरा के लिए रवाना हो सकते हैं।

गौरक्षक चंद्रशेखर बाबा उर्फ फरसा बाबा की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने दिल्ली-कोलकाता हाईवे जाम कर दिया. दोनों तरफ करीब कई किलोमीटर का लंबा जाम लग गया। इस दौरान पुलिस लोगों को समझाने पहुंची, लेकिन नाराज लोगों ने पुलिसवालों को खदेड़ दिया और उन पर ही पत्थरबाजी कर दी। इसके कारण कुछ पुलिसकर्मी घायल भी हो गए. पुलिस ने हालात काबू करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी मथुरा की घटना पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी कहां तनाव ना पैदा कर दे ये सोचना है. साधु के साथ ये व्यवहार हो. वाराणसी में खुले आम गोलियां चल रही हैं. प्रदेश में कोई कानून व्यवस्था नहीं है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts