Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut News: चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में टली गवाही

Meerut News: चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में टली गवाही

-

  • अब तक 13 गवाहों के बयान पूरे, आज 14वें गवाह को बुलाया था.

शारदा रिपोर्टर मेरठ। चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में 14वें गवाह की गवाही टल गई है। बुधवार को केस में 14वें गवाह केस के विवेचक की गवाही होना था। लेकिन विवेचक के बाहर होने के कारण गवाही टल गई है।
बता दें कि मेरठ में 3 मार्च 2025 को मेरठ में मर्चेंट नेवी आॅफिसर सौरभ की उसकी पत्नी मुस्कान और प्रेमी साहिल ने मिलकर हत्या कर दी थी। दोनों ने सौरभ के टुकड़े कर उसका शव नीले ड्रम में डालकर सीमेंट भर दिया था। यह केस 17 मार्च को खुला था। ये केस मेरठ जिला जज के यहां ट्रायल पर चल रहा है। इसमें अब तक 13 गवाहों की गवाही पूरी हो चुकी है।

डीजीसी क्रिमिनल केके चौबे ने बताया कि आज सौरभ हत्याकांड में आईओ को गवाही के लिए बुलाया था। लेकिन उनके बाहर होने के कारण आज सुनवाई टल गई है। अगली तारीख जल्द ही बताई जाएगी।

वहीं सूत्रों का कहना है कि बुधवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बैंच की मांग को लेकर अधिवक्ताओं की हड़ताल के चलते गवाही टाली गई है। क्योंकि सभी अधिवक्ताओं ने आज कार्य बहिष्कार की घोषण करते हुए सांसदों का घेराव और धरने का कार्यक्रम रखा हुआ है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts