HomemausamMeerut Weather: दिसंबर के पहले सप्ताह में चलेगी सीजन की पहली शीतलहर,...

Meerut Weather: दिसंबर के पहले सप्ताह में चलेगी सीजन की पहली शीतलहर, तापमान में गिरावट की चेतावनी

-

  • बढ़ने वाला है ठंड का प्रकोप, ठंड से बचने की सलाह.

शारदा रिपोर्टर मेरठ। सीजन की पहली शीतलहर दिसंबर के पहले सप्ताह में दस्तक देगी। प्रदूषण के कारण स्मॉग के हालात बनने की आशंका है। मंगलवार को भी वायु की गुणवत्ता बेहद खराब स्थिति में रही। रात 10 बजे पल्लवपुरम और जयभीम नगर में वायु गुणवत्ता सूचकांक क्रमश: 329 और 334 रही।

पीएम 2.5 की सांद्रता में आंशिक सुधार देखा गया। यह 400 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से कम रहा। मेरठ प्रदेश में पांचवां सबसे प्रदूषित शहर रहा। फिलहाल सुबह और शाम हल्की ठंड पड़ रही है लेकिन दोपहर में मौसम अनुकूल रहता है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9.1 और अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दोपहर में चटख धूप निकली। रात के तापमान में गिरावट के बाद ही कड़ाके की ठंड का अहसास होगा।

इसमें कोहरे की भी प्रमुख भूमिका होती है। मौसमविदों के अनुसार दो दिसंबर तक तापमान में तीन-चार डिग्री तक गिरावट का अंदेशा है। प्रदूषण की स्थिति अभी इतनी गंभीर है। ऐसे में कोहरा पड़ने पर क्या हाल होगा, इसका अंदाजा ही लगाया जा सकता है।

आने वाले मौसम को देखते हुए चिकित्सकों ने जहां ठंड से बचाव के लिए आगाह किया है। वहीं कोहरे के मद्देनजर पुलिस ने भी वाहन चालकों को चेतावनी जारी की है। पुलिस ने कहा है कि कोहरे के दौरान वाहनों की गति नियंत्रित रखें, वाहनों की लाइट और फॉग लैंप भी आॅन करके रखें। इसके साथ ही भैंसा बुग्गी, रिक्शा, ट्रैक्टर के पीछे ट्राली पर रिफलेक्टर जरूर लगवाएं। ताकि दुघर्टनाओं से बचा जा सके।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts