HomeTrendingटेंट गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जला -

टेंट गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जला –

-

आग में ट्रैक्टर जलकर राख और एक गर्भवती भैंस की हुई मौत


रामपुर। चंदौसी तहसील के कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के रीठ गांव में रविवार देर रात एक टेंट गोदाम में भीषण आग लग गई। इस घटना में लाखों रुपये का टेंट, लाइट का सामान और डीजे जलकर राख हो गया। आग की चपेट में आने से एक गर्भवती भैंस और एक ट्रैक्टर भी पूरी तरह जल गए।

यह घटना अतर सिंह मौर्य के टेंट गोदाम में रात करीब एक बजे हुई। आग की लपटें देखकर परिजनों ने शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। गोदाम के पास बंधी तीन भैंसों में से ग्रामीणों ने दो को मुश्किल से बचाया, लेकिन एक गर्भवती भैंस आग की चपेट में आने से मर गई।

ग्रामीणों ने आसपास के घरों से सबमर्सिबल पंप चलाकर लगभग ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक गोदाम में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था।
सूचना मिलने पर कुढ़फतेहगढ़ पुलिस रात में ही मौके पर पहुंच गई थी। हालांकि, फायर ब्रिगेड की टीम लगभग ढाई घंटे बाद पहुंची, जिस पर ग्रामीणों ने नाराजगी व्यक्त की। गोदाम मालिक अतर सिंह मौर्य ने बताया कि आग से टेंट, लाइट का सभी सामान, डीजे, एक ट्रैक्टर और एक गर्भवती भैंस जलने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts