HomeTrendingपुलिस ने महिला अपराधी को किया जिलाबदर -

पुलिस ने महिला अपराधी को किया जिलाबदर –

-

डुगडुगी पिटवाकर आम जनता को दी गई सूचना, बिजनौर सीमा पर छोड़ा


अमरोहा। अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। इसी कड़ी में हसनपुर कोतवाली पुलिस ने एक महिला अपराधी को छह महीने के लिए जिले से निष्कासित (जिलाबदर) कर दिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया के मार्गदर्शन में ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत की गई।

जिलाबदर की गई अभियुक्ता की पहचान अनिता (पत्नी स्वर्गीय जगदीश), निवासी मोहल्ला खैवान, थाना हसनपुर के रूप में हुई है। हसनपुर पुलिस ने अनिता के इलाके में जाकर डुगडुगी पिटवाई और मुनादी के माध्यम से आम जनता को इस कार्रवाई की सूचना दी। मुनादी के जरिए स्थानीय लोगों को बताया गया कि महिला अपराधी को छह माह की अवधि के लिए जिलाबदर कर पड़ोसी जनपद बिजनौर की सीमा पर छोड़ दिया गया है।

पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि यदि यह जिलाबदर अपराधी छिपकर अपने मोहल्ले या आसपास के क्षेत्र में दिखाई दे, तो तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित करें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यदि जिलाबदर अवधि के दौरान अभियुक्ता अमरोहा जनपद की सीमा के भीतर पाई जाती है, तो उसके खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

इस पूरी कार्यवाही के दौरान कोतवाल राजेश तिवारी, वरिष्ठ उप निरीक्षक अमित कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts