HomeCRIME NEWSटैंपो चालक का शव बरामद नहीं, आरोपी अदालत में पेश

टैंपो चालक का शव बरामद नहीं, आरोपी अदालत में पेश

-


मेरठ। ब्रहमपुरी थाना क्षेत्र के फ्रैंडस कालोनी निवासी टैंपो चालक नदीम का शव भोला की झाल से बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों पत्नी के प्रेमी सरफराज और दोस्त आकिल को गंगनहर ले जाकर शव को ढूंढने को कहा, लेकिन शव नहीं मिला है। वहीं पुलिस आज दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी।

 

ब्रहमपुरी के फ्रैंडस कालोनी निवासी नदीम टैंपो चलाकर परिवार का पालन पोषण कर रहा था। नदीम 15 जनवरी से लापता था। नदीम की मां शकीला ने 25 जनवरी को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस को लोगों ने बताया कि नदीम को आखिरी बार नूरनगर पुलिया निवासी सरफराज और उसके दोस्त आकिल के साथ देखा गया था। इसके बाद से नदीम का मोबाइल बंद चल रहा था। नदीम की मां ने अपहरण के बाद हत्या की आशंका जताई थी। आरोप था कि नदीम की पत्नी गुडिया के सरफराज के साथ अवैध संबंध थे। सरफराज के घर आने का नदीम हमेशा विरोध करता था।

 

सीओ ब्रहमपुरी संतोष सिंह ने बताया कि सरफराज ने स्वीकार किया है कि उसके नदीम की पत्नी गुडिया के साथ अवैध संबंध थे। नदीम को शराब पिलाकर बाइक में बीच में बैठाकर भोला की झाल में फेंक कर आ गए थे। नदीम की मां ने सीओ से मिलकर पत्नी के खिलाफ भी जांच की मांग की है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts