Homeउत्तर प्रदेशMeerutमंदिर के पुजारी ने बना ली स्वयंभू पारिवारिक समिति

मंदिर के पुजारी ने बना ली स्वयंभू पारिवारिक समिति

-

श्री जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों ने प्रशासनिक अधिकारियों से दर्ज कराई शिकायत।


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। सदर स्थित जगन्नाथ मंदिर को लेकर अब नया विवाद हो गया है। मंदिर ट्रस्ट और समिति के पदाधिकारियों ने पुजारी पर पारिवारिक समिति बनाने का आरोप लगाया है। इस समिति का ट्रस्ट ने विरोध किया है। साथ ही नौ सितंबर को बलदेव छठ का पर्व धूमधाम से मंदिर परिसर में मनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए पुलिस, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से सहयोग मांगा गया है।

शनिवार को मंदिर ट्रस्ट के सदस्य कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए पुजारी के द्वारा बनायी गई समिति का विरोध किया। जगन्नाथ मंदिर सेवा समिति और ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने मंदिर समिति के पुजारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि किसी भी मंदिर के पुजारी को समिति बनाने का अधिकार नही है। मंदिर में वेतन पाने वाला पुजारी कैसे समिति बना सकता है। पुजारी के द्वारा बनायी गई समिति में परिवार के सदस्यों को पदाधिकारी नियुक्त किया गया है।

सदस्यों ने कहा कि पुजारी ने अपने भाई के साथ मिलकर एक पारिवारिक ट्रस्ट का गठन कर लिया है। सर्व समाज के लोगों ने मंदिर का निर्माण कराया है और अब उन्हें ही बाहर कर दिया है। समिति के पदाधिकारी दिनेश गुप्ता ने बताया कि पंडित विष्णु दत्त शर्मा कहना है कि अब वह जल्द ही मंदिर में बैनर चस्पा करेगें। बैनर में वैश्य समाज के लोगों का मंदिर में प्रवेश प्रतिबंध होगा। बताया कि आगामी 9 सितंबर को ट्रस्ट और समिति के पदाधिकारियों का सहयोग करते हुए बलदेव छठ का पर्व जगन्नाथ मंदिर परिसर में मनाया जाएगा। जिसमें पुजारी का काम सिर्फ पूजा करना होगा।

आरोप लगाया कि कुछ लोग मंदिर पर कब्जा जमाने का प्रयास कर रहे हैं। इस दौरान निवर्तमान सभासद अनिल जैन, अंकित गुप्ता, हरिओम कंसल, अशोक मित्तल, सूरज गुप्ता, अजय अग्रवाल, नितिन बालाजी, अनिल कंसल, गणेश अग्रवाल, विजय गोयल, राममोहन शर्मा , सुशील अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts