Homemausamमेरठ में 38 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

मेरठ में 38 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। गर्मी अब खूब असर दिखाने लगी है। दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री के पार पहुंचने लगा है। रात को भी पारा तेज से बढ़ रहा है। मौसम विशेषज्ञों ने अगले 5 दिनों में पारा ओर बढ़ने की संभावना जताई है।

मेरठ और आसपास के जिलों में गर्मी का अहसास बढ़ता जा रहा है। दिन और रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार को मेरठ में दिन का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार 4 किमी प्रति घंटा रही।
सरदार पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि लू चलने से रात के तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है। जिसके चलते आने वाले दिनों में गर्मी खूब परेशान करेगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts