HomeCRIME NEWSतीन मकानों में छिपाई 10 लाख की ब्रांडेड शराब-बीयर, पुलिस ने किया...

तीन मकानों में छिपाई 10 लाख की ब्रांडेड शराब-बीयर, पुलिस ने किया खुलासा

-

  • आवंटन से पहले शराब कारोबारी का अवैध खेल।

शारदा रिपोर्टर

मेरठ। सदर बाजार में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार देर रात शराब कारोबारी के तीन मकानों से 10 लाख रुपए से अधिक की अवैध शराब बरामद की गई है।

फव्वारा चौक निवासी मनीष जायसवाल के खिलाफ मुखबिर से सूचना मिली थी। मुखबिर ने बताया कि शराब ठेकों की अवधि समाप्त होने और 31 अप्रैल को नए आवंटन से पहले जायसवाल ने बड़ी मात्रा में शराब छिपा रखी है।

सूचना पर सीओ सदर देहात संतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। छापेमारी में रेड लेबल, ब्लैक डॉग, 100 पाइपर्स और वैट 69 जैसे महंगे ब्रांड की शराब बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक, मनीष जायसवाल के पास गत वर्ष सात शराब और बियर के ठेके थे। 31 मार्च के बाद नई दुकानों का आवंटन हो चुका है। लेकिन उसके पुराने शराब ठेकों का स्टॉक बच गया। वहीं इस बार उसे नई दुकानों का आवंटन नहीं हो पाया। जिस कारण उसने इस बचे हुए स्टॉक को अवैध रूप से अपने घर में जमा कर लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

चर्चा है कि पुरानी शराब की दुकानों ने अपना स्टॉक खत्म करने के लिए आधे से ज्यादा रेटों में शराब बेचनी शुरू कर दी थी। लेकिन मनीष को उम्मीद थी कि उसे इस बार भी दुकान मिल जाएगी। जिस काराण उसने शराब का स्टॉक समाप्त नहीं किया और उसे घर में अवैध रूप से रख लिया। अब मनीष के खिलाफ कार्रवाई होगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts