Homemausamमेरठ में 35 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

मेरठ में 35 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

-

– तीन से चार दिनों में चलेगी गर्म हवाएं, पारा नीचे गिरने की संभावना


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। आसपास के जिलों में तापमान बढ़ता जा रहा है। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री को पार कर गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि तीन से चार दिनों में गर्म हवाएं चलेंगी। जिसके बाद पारा 40 डिग्री तक पहुंच जाएगा।

सरदार पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि पिछले दो दिन से फिर मौसम में बदलाव दिखाई दे रहा है। गर्मी अभी से ही बढ़नी शुरू हो गई है। पिछले 24 घंटे में तापमान में बढ़ोतरी हुई है।

न्यूनतम तापमान जरूर थोड़ा कम हुआ है। बुधवार को मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस व रात का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आद्रता 45 और न्यूनतम आद्रता 17 दर्ज की गई।

डॉ. यूपी शाही का कहना है अप्रैल महीने में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। दिन में हवा गर्म चलने से रात को भी मौसम गरम होगा। वहीं, प्रदूषण के स्तर की बात करें तो बुधवार को मेरठ का एक्यूआई 178 दर्ज किया गया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts