HomeCRIME NEWSमेरठ की किशोरियां प्रयागराज में बरामद, नौकरी का झांसा देकर भाई के...

मेरठ की किशोरियां प्रयागराज में बरामद, नौकरी का झांसा देकर भाई के दोस्त ने बुलाया था बनारस

-

  • आरपीएफ ने दोनों को चाइल्ड लाइन प्रयागराज के हवाले किया।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। प्रयागराज जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल (आपीएफ) ने दो नाबालिग बहनों को संदिग्ध स्थिति में बचाया है। प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर फुट ओवर ब्रिज के नीचे बेंच पर दोनों किशोरियां अकेली सोई हुई मिलीं। आरपीएफ एसआई गौरव और महिला कांस्टेबल अंजू देवी की पूछताछ में पता चला कि लड़कियां मेरठ की रहने वाली हैं। दोनों की उम्र 16 और 17 वर्ष है, जिनमें से एक दिव्यांग है। वे नौकरी और स्कूल एडमिशन की तलाश में घर से निकली थीं।

परिवार के एक दूर के रिश्तेदार का दोस्त उन्हें प्रयागराज स्टेशन पर छोड़ गया। उसने कहा कि बनारस के विश्वनाथ मंदिर में उसका इंतजार करें। वहां कुछ दिनों बाद आकर उन्हें नौकरी दिलाने का वादा किया। लड़कियां उस व्यक्ति का नाम और विवरण नहीं बता पाईं।

आरपीएफ ने दोनों को चाइल्ड लाइन प्रयागराज के हवाले कर दिया है। अधिकारियों को आशंका है कि यह मामला चाइल्ड ट्रैफिकिंग या यौन शोषण से जुड़ा हो सकता है। ऐसे गिरोह अक्सर नौकरी का झांसा देकर लड़कियों को फंसाते हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts