Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशAligarh News: 11 साल की बच्ची से मास्टर बोला तुझसे निकाह करना...

Aligarh News: 11 साल की बच्ची से मास्टर बोला तुझसे निकाह करना है, हेडमास्टर सस्पेंड

-

– हिंदू बच्ची के प्राइवेट पार्ट से करता था छेड़छाड़।

अलीगढ़। जूनियर हाईस्कूल का टीचर कक्षा 7 की छात्रा से अश्लील हरकतें करता था। टीचर 11 साल की बच्ची के प्राइवेट अंगों को छूता था और छेड़छाड़ करता था। हद तो तब हो गई जब टीचर ने बच्ची से कहा कि वह उसके साथ निकाह करना चाहता है। टीचर ने बच्ची को धमकी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी को कुछ बताया तो वह उसे परीक्षा में फेल कर देगा। जिसके बाद से बच्ची गुमसुम रहने लगी। घबराई बच्ची किसी को कुछ नहीं बताती थी। मां को बच्ची के बदलते व्यवहार से संदेह हुआ। उसने प्यार से पूछा, जिसके बाद पूरा मामला खुलकर सामने आ गया। जिसके बाद बच्ची की मां ने बीएसए से शिकायत की और थाने में तहरीर दी। जांच में दोषी मिलने पर बीएसए ने टीचर को सस्पेंड कर दिया है।

पूरा मामला जवां ब्लाक के गोधा थाना क्षेत्र के एक प्राथमिक स्कूल का है। गोधा थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले में रहने वाली बच्ची की मां ने थाने में तहरीर दी है। महिला ने बताया कि उसकी 11 साल की बच्ची तालिबनगर के सरकारी स्कूल में 7वीं की छात्रा है। यहां का हेडमास्टर शकील अहमद उनकी बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करता है और उसके प्राइवेट पार्ट को छूता है।

23 अगस्त की शाम को जब बच्ची घर आई थी तो वह सुस्त थी। किसी से कुछ नहीं कह रही थी। जब बच्ची की मां ने कहा कि तू मुझे सारी बात बता, तब बच्ची ने रो-रोकर मां को सारी बात बताई। उसने कहा कि आरोपी हेडमास्टर शकील ने उसे स्कूल में पकड़ लिया और अश्लील हरकतें की। आरोपी कहने लगा कि वह बच्ची के मुहब्बत करता है।

बच्ची की मां ने इस बारे में पहले विभाग को शिकायत की और फिर थाने में तहरीर दी है। वही मामले की जानकारी मिलने पर ब्लाक शिक्षा अधिकारी जवां ने इस मामले की जांच की। जिसके बाद आरोपी हेडमास्टर शकील को प्रथम दृष्टया दोषी माना गया है।

हेडमास्टर की रिपोर्ट के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ राकेश सिंह ने आरोपी हेडमास्टर शकील अहमद को निलंबित कर दिया है। वहीं सस्पेंड करने के बाद इस मामले की विस्तृत जांच कराई जा रही है, जिसके बाद आरोपी की सेवा समाप्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

पीड़ितों की ओर से गोधा थाने में भी तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। वहीं घटना की जानकारी होने पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की शिकायत मिली है और मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts