Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ-करनाल हाईवे पर टाटा-407 पलटा

मेरठ-करनाल हाईवे पर टाटा-407 पलटा

-

जेवरी कट पर हुआ हादसा, गाड़ी में भरा कबाड़ मार्ग पर बिखरा, लंबा जाम लगा


शारदा रिपोर्टर मेरठ। सोमवार देररात मेरठ-करनाल हाईवे पर जेवरी गांव के सामने एक टाटा-407 वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह वाहन कबाड़ से लदा हुआ था।
मेरठ से सरधना की ओर जा रहे इस टाटा-407 के चालक ने अचानक सामने आई एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को बचाने के लिए स्टीयरिंग घुमाया। इससे वाहन अनियंत्रित होकर हाईवे के बीच में ही पलट गया। वाहन के पलटते ही उसमें लदा लोहा, टीन और प्लास्टिक का कबाड़ सड़क पर बिखर गया। इस घटना के कारण हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की आवाजाही रुक गई और लंबा जाम लग गया।

सूचना मिलने पर कंकरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सबसे पहले यातायात को नियंत्रित किया। इसके बाद, सड़क पर बिखरे कबाड़ को हटाने के लिए दूसरी गाड़ी बुलाई गई और क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त टाटा-407 को सड़क से हटाया गया, जिससे हाईवे खाली हो सका।
इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts