HomeAccident NewsSultanpur Accident: स्लीपर बस पलटने से 60 से अधिक यात्री घायल, पूर्वांचल...

Sultanpur Accident: स्लीपर बस पलटने से 60 से अधिक यात्री घायल, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हुआ हादसा

-

–  लुधियाना से आजमगढ़ जा रही थी बस।

सुलतानपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार तड़के 6 बजे एक लग्जरी बस अचानक पलट गई। यह लुधियाना से आजमगढ़ जा रही थी। बस में करीब 100 यात्री सवार थे। इस हादसे में करीब 60 यात्री घायल हो गए हैं। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।
बस में सवार यात्रियों ने आरोप लगाया कि बस कंडक्टर चला रहा था, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। गंभीर रूप से घायल 11 लोगों को जिला अस्पताल भेज दिया गया है। यह घटना धनपतगंज क्षेत्र के माइल स्टोन 108 के पास हुई।

 

Sultanpur Accident

 

मंगलवार सुबह छह बजे लग्जरी बस लुधियाना से आजमगढ़ जा रही थी। बस में सवार यात्री सानिया, लालबहादुर, ओमपाल और रामसुरत का कहना है कि बस को चालक नहीं बल्कि कंडक्टर चला रहा था। बस में करीब 100 से अधिक लोग सवार थे।

यात्रियों ने बताया कि जब से कंडक्टर बस चला रहा था, तब से ही बस सही नहीं चल रही थी। बस जैसे ही धनपतगंज क्षेत्र के माइल स्टोन 108 के पास पहुंची, बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस के पलटते ही उसमें सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकाला। घायलों में अधिकांश को मामूली चोटें आईं, जिनका उपचार धनपतगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने मौके पर ही किया। वहीं 34 घायल यात्रियों को कूरेभार भेजा गया। इनमें 12 ऐसे यात्री हैं, जिनकी हालत बेहद गंभीर है। गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।

सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। एसडीएम बल्दीराय प्रवीण कुमार, सीओ आशुतोष और थाना प्रभारी अंजू मिश्रा ने घटनास्थल का निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी की। अधिकारियों ने घायलों के समुचित उपचार का आश्वासन दिया है।
सीओ आशुतोष ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बस के ओवरलोड होने और चालक को झपकी आने की बात सामने आई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

चालक ने खलासी को बस दिया और सोने चला गया’

आजमगढ़ निवासी खुशी और शिल्पा ने बताया कि बस ओवरलोड थी। यात्रा के दौरान एक बार बस का टायर भी पंचर हो गया था। माइल स्टोन 108 से पहले ही चालक ने गाड़ी खलासी को चलाने के लिए दे दी और खुद पीछे जाकर सो गया। कुछ दूरी पर बस तेज रफ्तार में आ गई, जिससे खलासी संतुलन खो बैठा और बस पलट गई।

12 यात्रियों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया

जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि लुधियाना से आ रही एक प्राइवेट बस बल्दीराय क्षेत्र में सुबह करीब 6 बजे हादसे का शिकार हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों में से 34 लोगों को कूरेभार अस्पताल भेजा गया, जबकि 12 गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts