HomeAccident Newsदूल्हे के भाई समेत चार की बारात जाते वक्त मौत, ट्रक ने...

दूल्हे के भाई समेत चार की बारात जाते वक्त मौत, ट्रक ने वैन को टक्कर मारी

-

– 100 मीटर घसीटा, पुलिस ने पीछा करके पकड़ा।

हमीरपुर। बारात लेकर जा रहे दूल्हे के भाई समेत चार लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दूल्हे का भाई वैन से सात लोगों के साथ जा रहा था। सोमवार रात 11 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने वैन को टक्कर मार दी। ट्रक की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि वैन को करीब 100 मीटर तक घसीटता ले गया।

 

 

हादसा मौदहा कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर हुआ। हादसे के बाद सभी लोग वैन में फंस गए। स्थानीय लोगों और पुलिस ने सभी को बाहर निकाला, लेकिन तब तक चार लोगों की मौत हो चुकी थी। तीन घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

मृतकों की पहचान कुरारा थाना क्षेत्र निवासी दूल्हे रमाकांत के छोटे भाई शशिकांत (30), वैन चालक कमलेश (45), जीतू (30) और मोहन (24) के रूप में हुई है। घायलों में रोहित (19), दिलीप (60) और कमलेश (30) शामिल हैं।

हादसे के बाद फरार ट्रक चालक को पुलिस ने 10 किलोमीटर दूर पीछा कर पकड़ लिया। डीएम अभिषेक गोयल के मुताबिक, ट्रक महोबा से गिट्टी लेकर श्रावस्ती जा रहा था, जबकि वैन सवार शादी समारोह में शामिल होने महोबा जा रहे थे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts