HomeCRIME NEWSमेरठ एसएसपी ऑफिस पर सुसाइड का प्रयास, पुलिस कर्मियों में मचा हड़कंप

मेरठ एसएसपी ऑफिस पर सुसाइड का प्रयास, पुलिस कर्मियों में मचा हड़कंप

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। जानी थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने बुधवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचकर सुसाइड का प्रयास कर लिया। युवक ने खुद पर पेट्रोल छिड़का और लाइटर निकालकर आग लगने लगा तभी उसे पुलिसकर्मियों ने दौड़कर पकड़ लिया और एसएसपी के सामने पेश किया। जहां उसने गांव के दबंग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। फिलहाल युवक को सिविल लाइन थाने भेज दिया गया है और उससे पूछताछ चल रही है।

 

गांव सिसोला बुजुर्ग का रहने वाला महबूब बुधवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचा। महबूब ने अपने कपड़ों में पेट्रोल की बोतल छिपाई हुई थी। एसएसपी ऑफिस पहुंचते ही उसने पेट्रोल की बोतल निकाल कर पेट्रोल अपने ऊपर डाल लिया और आग लगाने का प्रयास करने लगा। जिसके चलते एसएसपी ऑफिस पर मौजूद पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़कर उससे लाइटर छीनने के बाद एसएसपी के सामने पेश किया।

 

महबूब ने एसएसपी को बताया कि गांव का ही रहने वाला दबंग इसरार उसकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। दबंग इसरार ने उसके खिलाफ झूठा मुकदमा भी लिखवा दिया है। वह थाना पुलिस से बार-बार शिकायत कर थक चुका है। लेकिन, पुलिस कार्यवाही नहीं कर रही। एसएसपी ने उसे मामले की जांच के बाद कार्यवाही का आश्वासन दिया है। जानकारी मिलने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस एसएसपी ऑफिस पहुंची और महबूब को लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts