HomeEducation Newsमेरठ: छात्राओं ने प्रस्तुत की वीर रस की कविताएं

मेरठ: छात्राओं ने प्रस्तुत की वीर रस की कविताएं

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय माधवपुरम मेरठ में विभागीय परिषद के तत्वावधान में वीर रस पर आधारित कविता वाचन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में हिन्दी विषय की छात्राओं ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य द्वारा मां शारदे पर माल्यार्पण कर किया गया। संयोजन एवं संचालन प्रोफेसर सुधा रानी सिंह, हिन्दी विभागाध्यक्ष ने किया। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता छात्राओं में वीरता, साहस और ऊर्जा का संचार करने के साथ ही उनमें देशभक्ति की भावना जागृत करेगी । वीर रस देश के गौरवशाली इतिहास, वीरों के अदम्य साहस और बलिदान को जीता जागता प्रमाण है जो परिस्थितियों से लड़ना और चुनौतियों का सामना करना सिखाता है।

प्रतियोगिता में कुमारी यशिका एम ए द्वितीय वर्ष ने प्रथम, आरजू एम ए द्वितीय वर्ष ने द्वितीय तथा निकिता एम ए द्वितीय वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निशा पाल एवं ज्योति बी ए तृतीय वर्ष तथा डॉली बीए प्रथम वर्ष ने चतुर्थ स्थान पर रहकर सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।

प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से छात्राओं को एक मंच तो मिलता ही है साथ ही उनकी काव्य प्रतिभा भी प्रदर्शित होती है। उन्होंने प्रतिभागी छात्राओं का उत्साह वर्धन करते हुए सभी विजेता छात्राओं को बधाई दी। मोनिका चौधरी एवं राजकुमार सिंह ने निर्णायक की भूमिका अदा की।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts