Homeउत्तर प्रदेशMeerutनेपाल में तेज भूकंप, उत्तर भारत में भी महसूस किए गए झटके

नेपाल में तेज भूकंप, उत्तर भारत में भी महसूस किए गए झटके

-


नई दिल्ली। नेपाल में शुक्रवार रात 6.4 तीव्रता का जोरदार भूकंप आया, जिसके झटके राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में महसूस किए गए।

रात करीब 11 बजकर 32 मिनट पर आए भूकंप के कारण लोगों को अपने घरों से बाहर निकलना पड़ा।

दरसअल मेरठ समेत पश्चिमी यूपी के विभिन्न जिलों में शुक्रवार रात 11:35 पर भूकंप के झटके आने से पूरी धरती हिलने लगी। 30 सेकंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। अधिकारियों के अनुसार इसकी तीव्रता 6.4 की थी, जो काफी ज्यादा है। मेरठ में सुपरटेक सोसायटी में भूकंप के चलते लोग घरों से बाहर निकल गए।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर और शामली व सहारनपुर समेत आसपास के जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के बड़े झटके लोगों ने महसूस किए, जिससे हड़कंप मच गया। कुछ लोग अपने घरों से बाहर की ओर निकल आए। हालांकि भूकंप ज्यादा देर तक नहीं रहा, लेकिन लोगों में दहशत फैल गई।

देहात क्षेत्रों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिस समय भूकंप आया उस समय ज्यादातर लोग सो रहे थे तो कुछ जाग रहे थे, ऐसे में भूकंप का आभास होते ही लोग नींद से जाग गए तो वहीं इमारतों और घरों से निकलकर बाहर की ओर भागे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts