Homeउत्तर प्रदेशMeerutचार सौ पार के लिए बूथों को करें मजबूत: स्वतंत्र देव सिंह

चार सौ पार के लिए बूथों को करें मजबूत: स्वतंत्र देव सिंह

-

– बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में बोले प्रदेश के जलशक्ति मंत्री।


शारदा रिपोर्टर मेरठ। भारतीय जनता पार्टी मेरठ महानगर की कैंट विधान सभा में अतिथि बैंक्विट हॉल में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह रहे।

उन्होंने बूथ अध्यक्षों में जोश भरते हुए कहा कि अबकी बार चार सौ पार करके इतिहास रचना है और इसके लिए जरूरी है मेरठ हापुड़ की लोकसभा सीट के प्रत्याशी अरुण गोविल को भारी मतों से जीतना है। बूथ अध्यक्षों से कहा की प्रत्येक बूथ पर बैठक करनी है, शक्ति केंद्र पर सम्मेलन करना है, जिसमें पन्ना प्रमुख के साथ चर्चा हो सके।

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा के भाजपा का बूथ अध्यक्ष ही राष्ट्रीय अध्यक्ष होता है। केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताते हुए कहा श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराया जा रहा है, राम मंदिर निर्माण हुआ, नारी को सशक्त किया, युवाओं को नौकरियां दी, और ऐसे की न जाने कितनी लाभकारी योजनाएं किसान और गरीबों के लिए बनाई।

अंत में उन्होंने सबसे अपील करते हुए कहा के हम राष्ट्रहित में अपना योगदान देना है और वो केवल नरेंद्र मोदी को अपना वोट देकर होगा।

इस मौके पर महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज, लोकसभा प्रभारी संजीव वालिया लोकसभा संयोजक कमल दत्त शर्मा कैंट विधायक अमित अग्रवाल, महेश बाली, मनोज पोसवाल और महानगर पदाधिकारी एवं बूथ अध्यक्षों सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts