spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Tuesday, February 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ में आंधी और बारिश ने मचाई तबाही, दो की मौत, कई...

मेरठ में आंधी और बारिश ने मचाई तबाही, दो की मौत, कई घायल, प्रशासन से मुआवजे की मांग

-

– पूरे जनपद में दोपहर बाद तक भी नहीं हो सकी विद्युत आपूर्ति बहाल, कई जगह टूटे पड़े हैं पोल।


शारदा रिपोर्टर मेरठ। लिसाड़ी गेट के लखीपुर में शुक्रवार को तेज आंधी चलने के दौरान मकान की छत गिर गई।जिसमें एक ही परिवार के छह लोग दब गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद परिवार को निकाल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां मां व मासूम बेटी की मौत हो गई। बाकी अन्य परिवार के लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

शुक्रवार को तेज आंधी में पड़ोसी की दीवार रुखसार के मकान की छत पर गिर गई। जहां पर रुखसार अपने परिवार के पांच सदस्यों के साथ थी। छत गिर ने से पूरा परिवार दब गया। आसपास के लोगों ने परिवार को निकाल लिया, लेकिन रुखसार और उसकी नौ महीने की बच्ची की इस हादसे में मौत हो गई। जानकारी लगने पर लिसाड़ी गेट और लोहिया नगर थाने की पुलिस के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। देर रात तक परिवार को समझने में पुलिस प्रशासन के आल अधिकारी जुटे रहे।

आंधी-बारिश ने मचाई तबाही: शुक्रवार रात आई आंधी में शहर से लेकर देहात तक टूटे बिजली के खंभे और तारों के चलते कई इलाकों में अभी भी बिजली आपूर्ति ठप हो गई। गंगानगर, सदर बाजार, गढ़ रोड पर कई इलाकों में अलसुबह बिजली आई, लेकिन 10 से 15 मिनट के बाद भी फिर बिजली गुल हो गई। शहर में कई ऐसे इलाके रहे, जिनमें रात नौ बजे से अभी तक बिजली आपूर्ति ठप है। गढ़ रोड स्थित दामोदर कॉलोनी में आंधी में बिजली की खंभा और तार टूट गये।
शनिवार सुबह ग्यारह बजे तक भी बिजली गुल रही। जागृति विहार सेक्टर-4 में भी रात नौ बजे से लेकर सुबह दस बजे तक बिजली ठप थी। लोगों ने बिजली के साथ पानी संकट भी झेला। बिजली ठप होने से इनवर्टर भी फेल हो गए। मुख्य अभियंता मेरठ जोन प्रथम प्रशांत कुमार का कहना है कि, शहर में कुछ कॉलोनियां और गली-मोहल्ले ऐसे रह गए थे, जहां बिजली खंभे और तार आंधी में टूटने से बिजली गुल हो गई थी। इन सभी स्थानों पर सुबह से ही कर्मचारी लगे हैं और बाधित बिजली आपूर्ति सुचारू कराई जा रही है।

मुख्य अभियंता मेरठ जोन द्वितीय यदुनाथ यथार्थ का कहना है कि देहात में 20 से 30 फीसदी इलाकों में रात में दिक्कत थी, वहां सुबह से ही कर्मचारी कार्य में जुटे हैं। दोपहर तक सभी इलाकों में बिजली आपूर्ति सुचारू कर ली जाएगी।

प्रशासन से करेंगे मुआवजे की मांग

अहमद नगर गली नम्बर 15 में आंधी तूफान से मकान गिरने से हुए हादसे में नौ माह की मासूम बच्ची और उसकी मां की मौत होने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव भाटी अन्य पदाधिकारियों के साथ शोकाकुल परिवार से मिले। पीड़ित परिवार से मिलकर उनके दुख में शामिल होते हुए जिला प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की। कहा कि जिलाधिकारी से भी मिलकर अधिक से अधिक मदद दिलाने की मांग भी की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में नसीम कुरैशी, आमिर रजा, जुबैर नसीम, उवेश अंसारी, उम्रदराज रहे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts