HomeCRIME NEWSमेरठ के मुंडाली थाना क्षेत्र में स्टोर संचालक की गोली मारकर हत्या,...

मेरठ के मुंडाली थाना क्षेत्र में स्टोर संचालक की गोली मारकर हत्या, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। मुंडाली थाना क्षेत्र स्थित गांव जिसौरा में शुक्रवार देर रात स्टोर संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या करने वाले बाइक सवार बदमाश बताये जा रहे हैं। बदमाशों ने युवक के चेहरे पर गोली मारी है। जिससे उसकी एक आँख भी बाहर निकल आई। गोलियों की आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुचे और युवक को मृत देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया औऱ बाइक सवार बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, गाव जिसौरा का रहने वाला 32 साल का माहिर पुत्र तहसीम गांव में मेडिकल स्टोर चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। माहिर शुक्रवार देर रात करीब 12.30 बजे अपना मेडिकल स्टोर बंदकर अपने घर जा रहा था। वह स्टोर से कुछ दूर ही पहुचा था तभी बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने माहिर को दो गोली मार दी। एक गोली माहिर के चेहरे और दूसरी उसके माथे पर लगी गोली लगने से माहिर की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं गोलियों की आवाज सुन कर गांव के लोग मौके पर पहुंचे जहां माहिर मृत पड़ा था। जिसके बाद गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा और सीओ किठौर प्रमोद कुमार सिंह थाना पुलिस के साथ घटना स्थल पर पहुचे। पुलिस ने मामले की जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वहीं पुलिस ने शक के आधार पर गांव के ही रहने वाले कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा का कहना है कि देर रात युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। गोली मारने वाले बाइक सवार बताए जा रहे हैं। वहीं बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्दी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts