Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut: दबंग कर रहे फर्जी कागज बनाकर प्लाट पर कब्जा, पीड़ित ने...

Meerut: दबंग कर रहे फर्जी कागज बनाकर प्लाट पर कब्जा, पीड़ित ने एसएसपी से की शिकायत

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। मुजफ्फरनगर के मीरापुर स्थित गांव चुडियाला के रहने वाले एक युवक ने शुक्रवार को एसएसपी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसने करीब 14 साल पहले फतेउल्लापुर रोड के नूर गार्डन में एक प्लॉट लिया था जिसकी कीमत आज 50 लाख रुपए के आसपास है। पीड़ित का कहना है कि वही के रहने वाले दबंग उसके प्लॉट के फर्जी कागजाद बनवाकर उस पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। पीड़ित ने मामले की शिकायत एसएसपी से करते हुए कार्यवाही की मांग की है। एसएसपी ने उसे जांच के बाद कार्यवाही का शासन दिया है।

मीरापुर के गाव चुडियाला के रहने वाले इदरीश ने एसएसपी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसने करीब 14 साल पहले फतेउल्लापुर रोड के नूर गार्डन में मोहम्मद इस्लाम से 100 गज का एक प्लॉट खरीदा था जिसकी कीमत आज करीब 50 लख रुपए है। पीड़ित ने बताया कि वहीं के रहने वाले दबंग भू-माफिया उसके प्लॉट के फर्जी कागजात बनवाकर जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।

पीड़ित ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने पर जब वह अपने प्लॉट पर पहुंचा था तो दबंग हाजी कमरू हाजी हाशिम और इरशाद ने उसके साथ मारपीट कर दी थी। पीड़ित ने मामले की शिकायत एसएसपी को देते हुए दबंगो पर सख्त कार्यवाही की मांग की है। मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी ने उसे जांच के बाद कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts