HomeGhaziabadसौतेली मां का खौफनाक चेहरा, छह साल की बेटी को पीट-पीटकर मार...

सौतेली मां का खौफनाक चेहरा, छह साल की बेटी को पीट-पीटकर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार

-

  • सौतेली मां ने छह साल की बेटी को मार डाला,
  • डंडे से 20 मिनट तक बेरहमी से पीटा, हाथ-पैर टूटा, शरीर नीला पड़ा,
  • आरोपी मां गिरफ्तार।

गाजियाबाद। छह साल की मासूम की सौतेली मां ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। सोमवार दोपहर महिला ने बच्ची को कमरे में बंद किया। करीब 20 मिनट तक डंडे से पीटती रही। मासूम के हाथ-पैर टूट गए। पूरा शरीर नीला पड़ गया। कब मौत हो गई, पता ही नहीं चला।

 

 

बच्ची की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी घर के अंदर पहुंचे। उन्होंने दरवाजा खुलवाया तो महिला भागने लगी, पड़ोसियों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद डायल-112 पर सूचना दी। वेव सिटी थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। मासूम के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। आरोपी मां को गिरफ्तार किया गया। घटना वेव सिटी थाना क्षेत्र के डासना की है।

महिला का नाम निशा है, जो डासना में अपने पति अकरम के साथ रहती है। अकरम मजदूरी कर अपने परिवार का खर्च चलाता है। करीब चार साल पहले अकरम की पहली पत्नी की मौत हो गई थी। जिससे छह साल की बेटी शिफा थी। दो साल पहले अकरम ने निशा से दूसरी शादी की थी।

सोमवार को अकरम मजदूरी के लिए बाहर गया हुआ था। इसी दौरान सौतेली मां निशा ने छह साल की शिफा को कमरे में बंद कर उसकी पिटाई शुरू कर दी। पहले उसने बच्ची पर लात और थप्पड़ बरसाए। इसके बाद डंडे से वार किया। लगातार पिटाई से बच्ची की मौत हो गई।

सूचना मिलने पर एसीपी वेव सिटी प्रिया श्रीपाल भी मौके पर पहुंचीं और आरोपी महिला को गिरफ्तार किया। पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

बताया गया है कि बच्ची कई बार अपने पिता अकरम से भी कह चुकी थी कि उसकी सौतेली मां उसे बहुत मारती-पीटती है और परेशान करती है। इस पर अकरम ने अपनी पत्नी को समझाने की कोशिश भी की थी।

एसपीपी वेव सिटी प्रिया श्रीपाल ने बताया कि पुलिस ने बच्ची की मां और पिता दोनों को हिरासत में ले लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दौरान मां ने अपनी बेटी की हत्या करने का जुर्म कबूल कर लिया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts