Homeउत्तर प्रदेशBulandshahrमुंहबोले ताऊ ने छह वर्षीय मासूम से की दरिंदगी, हालत गंभीर, आरोपी...

मुंहबोले ताऊ ने छह वर्षीय मासूम से की दरिंदगी, हालत गंभीर, आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

-

  • घर जाकर बच्ची ने बताई आपबीती।

बुलंदशहर। खुर्जा में एक मुंह बोले ताऊ की काली करतूत सामने आई है। जहां ताऊ ने छह वर्षीय मासूम से दुष्कर्म किया। घटना खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के एक गांव की है। आरोपी टॉफी देने के बहाने अपने घर ले गया था। छह वर्षीय मासूम बच्चे की हालत गंभीर है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

मुंह बोले पड़ोसी ताऊ ने मंगलवार शाम को छह वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। परिजनों का आरोप है कि घटना में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसको अलीगढ़ मेडिकल में भर्ती कराया गया है। रात को सूचना मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर्ज और बुधवार सुबह मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसमें आरोपी के एक पैर में गोली लगी।

पीड़िता मां ने बताया कि मंगलवार शाम को गांव के सभी बच्चे मोहल्ले में खेल रहे थे। उनकी छह वर्षीय बेटी भी वहीं खेल रही थी। पड़ोस में रहने वाला रवींद्र, जो रिश्तेदारी में पीड़िता का जेठ लगता है। वह अपने घर के बाहर ही टहल रहा था। आरोपी रविंद्र ने मासूम बच्ची को टॉफी देने के बहाने अपने घर के अंदर बुला लिया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

इसके बाद आरोपी अपने घर से भाग गया। कुछ देर बाद बच्ची घायल अवस्था में रोती हुई अपने घर पहुंची। जहां उसने परिजनों को आपबीती बताई। परिवार के लोगों और ग्रामीणों ने आरोपी की तलाश की तो वह गांव में नहीं मिला। रात करीब 11 बजे परिजन खुर्जा देहात थाना पहुंचे और पुलिस को शिकायत दी।

सीओ खुर्जा विकास प्रताप सिंह ने बताया कि रात को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। बुधवार सुबह पुलिस गांव में दबिश दे रही थी। तभी ट्यूबवेल के पास आरोपी मिला, जिसको पुलिस पकड़ने गई तो आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। बचाव पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी और वह वहीं गिर गया। पुलिस ने आरोपी रविंद्र को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया, जिसको जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। आरोपी को जेल भेजा जाएगा।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts