HomeTrendingखड़े कंटेनर में घुसी तेज रफ्तार कार, एक की मौत

खड़े कंटेनर में घुसी तेज रफ्तार कार, एक की मौत

-

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा, दो गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर


शामली। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर थानाभवन क्षेत्र के पास एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा बुधवार सुबह हुआ। जब एक तेज रफ्तार कार सड़क पर खड़े कंटेनर से टकरा गई।

स्थानीय ग्रामीणों ने घायलों को उपचार के लिए थानाभवन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। उपचार के दौरान एक घायल ने दम तोड़ दिया। वहीं दो अन्य घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें सहारनपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इसी दौरान 108 एंबुलेंस से घायलों को ले जाने को लेकर अस्पताल में विवाद उत्पन्न हो गया।

जानकारी के मुताबिक 108 एंबुलेंस कर्मी दानिश और चिकित्सक डबराल के बीच घायल को रेफर करने को लेकर बहस हुई। एंबुलेंस कर्मी ने कहा कि वे बिना किसी पुलिसकर्मी या जिम्मेदार व्यक्ति के घायल को नहीं ले जाएंगे। इसके विपरीत, चिकित्सकों का तर्क था कि मरीज की हालत गंभीर है और समय पर इलाज न मिलने पर उसकी जान को खतरा हो सकता है।

इस विवाद के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर काफी देर तक असमंजस की स्थिति बनी रही। मामले की सूचना मिलने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने तत्काल हस्तक्षेप किया। उन्होंने शामली और सहारनपुर के जिलाधिकारियों तथा मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों से बात की।

राणा ने घायलों को तुरंत भर्ती कर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिसके बाद घायल को सहारनपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर लोगों में असंतोष देखा गया। उनका कहना था कि सरकार मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन आपात स्थिति में एंबुलेंस सेवा में ऐसी लापरवाही गंभीर चिंता का विषय है।

घायल कार चालक मनजीत पुत्र अमर सिंह निवासी किशनपुर, थाना सिंघाना,जिला झुंनझुनूं (राजस्थान) ने बताया कि वह नोएडा से दो लोगों को हरिद्वार लेकर जा रहा था,जिन्हें उसने बुकिंग पर बैठाया था। वह दोनों यात्रियों को पहले से नहीं जानता था।

थानाभवन पुलिस निरीक्षक बिजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि हादसे की जानकारी मिली है।पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक व घायलों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं हादसे के बाद कंटेनर चालक मौके से फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts