मंदिर में जलाभिषेक के लिए हजारों श्रद्धालु जुटे
करंट फैलने की अफवाह उड़ी
नई दिल्ली। बिहार के लखीसराय में सोमवार को भगदड़ मच गई। हादसे में 7 महिलाओं की मौत हो गई। 12 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। घटना अशोकधाम स्टेशन से मंदिर जाने वाले रास्ते पर हुई।
लखीसराय डीएम शैलेंद्र कुमार ने बताया कि पुरुषों की लाइन की तरफ एक खंभा गिर गया। इसके बाद अफवाह फैली कि लोगों पर बिजली की चालू लाइन का तार गिर गया, जबकि वह सिर्फ एक केबल वायर (डिश/इंटरनेट का तार) था। पुरुषों की तरफ से भीड़ का दबाव महिलाओं की लाइन पर पड़ा, जिससे वे एक-दूसरे पर गिर गईं।
चार मृतकों की पहचान हुई है। इनमें लखीसराय की मधुबाला देवी, मनमाला देवी, हेमलता देवी और मुंगेर की रिंकू देवी हैं।
सीएम सम्राट चौधरी ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है
दर्शन के लिए लाइन में लगे श्रद्धालु ने कहा, ह्यबहुत भीड़ थी। तभी पोल गिरने और करंट लगने की बात फैली। इसके बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए भागने लगे, तभी बैरिकेडिंग टूटी और लोग एक-दूसरे पर गिर गए। बिहार के मंत्री और लखीसराय से विधायक विजय सिन्हा ने कहा, ‘बहुत दुखद घटना है। मैं घटनास्थल पर जा रहा हूं। ये घटना मंदिर परिसर के बाहर हुई है। संबंधित पदाधिकारी से बात हुई है। करंट की अफवाह फैलने से घटना हुई है। सरकार की ओर से राहत व्यवस्था चलाई जाएगी।’ लखीसराय डीएम शैलेंद्र कुमार ने कहा, ‘भक्तों की लाइन मंदिर से अशोक धाम स्टेशन तक पहुंच गई थी। वहां दो ट्रेनें आकर रुकीं। अचानक वहां एक बिजली का खंभा गिर गया। ये पोल पुरुषों की लाइन की तरफ था।
इसके बाद अफवाह फैली कि लोगों पर बिजली की चालू लाइन का तार गिर गया, जबकि वह सिर्फ एक केबल वायर (डिश/इंटरनेट का तार) था। अफवाह के चलते पुरुषों की तरफ से भीड़ का दबाव महिलाओं की लाइन पर पड़ा, जिससे महिलाएं एक-दूसरे के ऊपर गिर गईं।
पुलिस-प्रशासन सुबह 3 बजे से ही वहां मौजूद था, लेकिन हादसा अचानक 2 मिनट के अंदर हो गया। अधिकारी सदर अस्पताल में मौजूद हैं। हादसे में जान गंवाने वाली सभी महिलाएं हैं।’
लखीसराय डीएम शैलेंद्र कुमार ने बताया कि पुरुषों की लाइन की तरफ एक खंभा गिर गया। इसके बाद अफवाह फैली कि लोगों पर बिजली की चालू लाइन का तार गिर गया, जबकि वह सिर्फ एक केबल वायर (डिश/इंटरनेट का तार) था। पुरुषों की तरफ से भीड़ का दबाव महिलाओं की लाइन पर पड़ा, जिससे वे एक-दूसरे पर गिर गईं।