शारदा रिपोर्टर, मेरठ। गढ़ रोड पर स्थित राधा गोविंद कॉलेज और अस्पताल समेत पूरे परिसर की खरीद में 11 करोड़ रुपये की स्टांप चोरी का मामला सामने आया है। संस्था के खिलाफ स्टांप चोरी का केस दर्ज कर नोटिस जारी करने की तैयारी चल रही है।
जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने इस संपत्ति की बिक्री के बैनामों में जमा किए गए स्टांप शुल्क की जांच का आदेश दिया था। इसके लिए एक जांच टीम बनाई गई। इसमें एडीएम वित्त, एआईजी निबंधन, एसडीएम सदर, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी और उद्यान विभाग के अधिकारी शामिल थे।
जांच टीम ने कॉलेज और अस्पताल के भवन और परिसर का कई बार निरीक्षण किया और उसका मूल्यांकन किया। पूरी संपत्ति का मूल्यांकन 375 करोड़ रुपये से ज्यादा पाया गया। इस मूल्यांकन राशि पर स्टांप और निबंधन शुल्क की राशि 30 करोड़ रुपये से अधिक तय की गई है।
सहायक आयुक्त स्टांप और सहायक महानिरीक्षक निबंधन शर्मा नवीन कुमार एस ने बताया कि मूल्यांकन और जांच में 11 करोड़ रुपये से अधिक के स्टांप शुल्क की कमी पाई गई है। इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी गई है।
Related articles
[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

