Homeउत्तर प्रदेशLucknowयूपी के सभी मंडल में खुलेंगे स्पोर्ट्स कॉलेज, खेल दिवस पर मुख्यमंत्री...

यूपी के सभी मंडल में खुलेंगे स्पोर्ट्स कॉलेज, खेल दिवस पर मुख्यमंत्री योगी ने की घोषणा

-

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद के जन्म दिवस पर उनको नमन करने के साथ हॉकी के जादूगर के प्रति अपने प्रेम को भी दशार्या। उन्होंने पद्मश्री मोहम्मद शाहिद स्टेडियम के एस्ट्रोटर्फ ग्रा‍उंड पर हॉकी पर हाथ आजमाने के साथ अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश को गौरवांवित करने वाले 88 खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। मुख्यमंत्री ने पूर्व ओलंपियन को भी सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विजयंत खंड के मोहम्मद शाहिद स्टेडियम में खिलाड़ियों को संबोधित किया और कहा कि उत्तर प्रदेश में खेल और खिलाड़ी के लिए माहौल लगातार बेहतर हो रहा है। सरकार अब हर मंडल में स्पोर्ट्स कॉलेज खोलेगा और सभी मंडल में कॉलेज एक्सीलेंस सेंटर की भी स्थापना करेगी। अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं जिस तरह से उत्तर प्रदेश की धमक बढ़ रही है, हमें उसको बरकरार रखना होगा। इसके लिए हमें ट्रेनिंग के लिए विदेश भी भेजना होगा तो हम भेजेंगे। खेल विभाग से खिलाड़ियों को उच्चस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल के क्षेत्र में एक नई क्रांति देश में आ रही है। खेल की गतिविधियों को आगे बढ़ाया जा रहा है। देश और प्रदेश खेल की नई नीति लागू कर दी गई है। इससे नए खिलाड़ियों को अच्छे मंच मिलेंगे। इनको अच्छे प्रशिक्षकों के साथ अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर मिलेगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने भी तय किया है कि प्रदेश के हर कमिश्नरी में एक-एक स्पोर्ट्स कॉलेज होना चाहिए, जिससे अधिक से अधिक खिलाड़ियों को खेल में पारंगत होने का अवसर मिल सके।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts