Homeउत्तर प्रदेशMeerutतेज रफ्तार का कहर: कार ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में...

तेज रफ्तार का कहर: कार ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार दूधिया की मौके पर ही मौत

-

  • तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर बाइक चालक दूधिया की मौत।

शारदा रिपोर्टर

मेरठ। शनिवार की सुबह जानी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दूधिया की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेते हुए कार को कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।

जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह एक बाइक सवार बागपत रोड पर मेरठ की तरफ जा रहा था। बताया जाता है इसी दौरान जानी पीर के निकट सामने से आ रही तेज रफ्तार आई-20 कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार उछलकर दूर गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के चलते सड़क पर हड़कंप मच गया।

 

जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने मृतक की जेब से बरामद हुए मोबाइल और कागजात के आधार पर उसकी शिनाख्त कराई तो मृतक की पहचान टिकरी निवासी 45 वर्षीय मूलेश्वर के रूप में हुई। परिवार के लोगों ने बताया कि मूलेश्वर दूध का काम करता था और मेरठ जाने के लिए घर से रवाना हुआ था।

वहीं पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने हादसे के जिम्मेदार चालक को हिरासत में लेते हुए कार को भी अपने कब्जे में ले लिया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts