spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Monday, February 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: तेज रफ्तार कैंटर ने कार को मारी टक्कर, पांच घायल

मेरठ: तेज रफ्तार कैंटर ने कार को मारी टक्कर, पांच घायल

-


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। बुधवार रात हापुड़ रोड पर एक तेज रफ्तार कैंटर ने आइटेन कार को साइड मार दी। टक्कर लगते ही कार पलट गई और इसमें सवार चार महिलाएं व कार का चालक बुरी तरह घायल हो गया। घटना के बाद भाग रहे कैंटर चालक को लोगों ने पीछा कर पकड़ लिया और उसकी धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह कैंटर चालक को बचाया और थाने ले आए। देर रात तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई थी।

मिली जानकारी के अनुसार जैदी फार्म निवासी इरफान की बेटी की दो दिन पहले शादी थी। शादी में शामिल होने के लिए हापुड़ व दिल्ली से रिश्तेदार आए थे। बुधवार रात आइटेन कार से रिश्तेदार वापस जा रहे थे। जैदी फार्म चौकी से थोड़ा आगे जैसे ही आइटेन कार पहुंची, सामने से आ रही कैंटर ने कार में साइड मार दी। इससे कार पलट गई। कार सवार खतीजा पत्नी अहसान व आबिदा पत्नी सलीम निवासी हापुड़, शबा पत्नी समीर, रशीदा पत्नी कासिम व कासिम निवासी आजादनगर सीलमपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं लोगों ने कैंटर चालक की पिटाई कर दी।

इस्लामाबाद चौकी पर तैनात पुलिस ने कैंटर चालक शाबिर निवासी भरतपुर राजस्थान को बचाया। कैंटर को भी कब्जे में ले लिया। घायलों को शुभकामना हास्पिटल में भर्ती कराया। यहां उनका उपचार चल रहा है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts