HomeCRIME NEWSमेरठ: ग्राहक सेवा केंद्र से नगदी समेत लाखों की चोरी

मेरठ: ग्राहक सेवा केंद्र से नगदी समेत लाखों की चोरी

-


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। बेखौंफ चोरों ने टीपीनगर थाना क्षेत्र स्थित मोहकमपुर के आनंद एंक्लेव में ग्राहक सेवा केंद्र का शटर तोड़कर 86 हजार की नकदी, लैपटाप व दो प्रिंटर चोरी कर लिए। शताब्दीनगर निवासी अमन सिंह पुत्र देवेंद्र सिंह ने बताया कि उनका अमन ट्रेवल्स एंड सोल्यूशन के नाम से ग्राहक सेवा केंद्र है जिसमें चोरी की घटना को अंजाम दिया गया।

पीड़ित द्वारा पुलिस में की गई शिकायत में बताया गया है कि मंगलवार रात तीन युवक आए। उन्होंने केंद्र के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे डंडे मारकर तोड़ दिए। इसके बाद उन्होंने शटर के ताले तोड़े। अंदर घुसकर तीनों लोगों ने केंद्र में रखा एक लैपटाप, इंवर्टर बैटरे, दो प्रिंटर व गल्ले में रखे 80 हजार रुपये चोरी कर लिए और फरार हो गए। तीनों युवकों लोगों ने मास्क लगा रखे थे। सीसीटीवी कैमरे में चोरी की यह घटना व तीनों युवक रात 1.16 बजे कैद हुए। टीपीनगर थाना पुलिस तहरीर के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts