Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: निजी अस्पतालों के खिलाफ सपाइयों ने किया प्रदर्शन

मेरठ: निजी अस्पतालों के खिलाफ सपाइयों ने किया प्रदर्शन

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। कन्नौज के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में लापरवाही के चलते वैश्य समाज की बच्ची की दुखद मृत्यु और पीड़ितों पर लाठी चार्ज किये जाने के विरोध में बुधवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकतार्ओं ने वैश्य समाज के लोगों के साथ कमिश्नरी चौराहे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने एक ज्ञापन डीएम कार्यालय पर सौंपते हुए लाठीचार्ज करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन कर रहे सपाईयों ने बताया कि, प्रदेश में प्राइवेट हस्पिटलों में आम आदमी से अवैध उगाही की जाती है। बावजूद इसके सरकार का प्राइवेट अस्पतालों पर कोई अंकुश नहीं है।

उन्होंने कहा कि, कन्नौज के छिबरामऊ में एक 16 वर्ष की बालिका ने प्राइवेट हॉस्पिटल की लापरवाही से अपनी जान गवा दी। ये प्रदेश में उत्तर प्रदेश सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था को दशार्ता है कि, प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था किस तरह से चौपट है। उन्होंने कहा कि, सरकारी हॉस्पिटलों की हालत इलाज करवाने लायक नहीं बची है। हॉस्पिटलों में उचित मशीन व संसाधनों की भारी कमी है। जबकि, सरकारी एंबुलेंसों का दुरुपयोग प्राइवेट हॉस्पिटल अपने निजी संस्थानों में मरीज लाने के लिए करते है।

वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में डॉक्टरों की उपस्थिति पर कोई अंकुश नहीं है। आक्सीजन प्लांट चालू है की बंद इसकी कोई जानकारी नहीं है। सरकारी हॉस्पिटलों में गंदगी का अंबार लगा है। पीड़ित वहां इलाज करवाने जाए तो गंदगी से और ज्यादा बीमार हो जाते हैं। सरकार के झूठे हवा हवाई वादे हर कसौटी पर फेल होते नजर आते है। सरकारी हॉस्पिटलों के डॉक्टर संस्थाओं में इलाज ना करके अपने निजी संस्थानों में मरीजों से भारी फीस वसूलते है। इसलिए हम सभी उत्तर प्रदेश की योगी सरकार से इन प्राइवेट हॉस्पिटल पर कार्रवाई करने की मांग करते हैं।

प्रदर्शन करने वालों में नितिन गर्ग, सचिन शर्मा, अभिषेक भाटी, आदेश प्रधान, अजय अधाना, दीपांशु, गौतम, अमित भारद्वाज, बॉबी कैलाश, अपार गुप्ता, सचिन गोयल आदि मौजूद रहे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts