HomeCRIME NEWSमेरठ: जमीन पर कब्जे की शिकायत में चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल, जांच...

मेरठ: जमीन पर कब्जे की शिकायत में चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के गांव डूंगरवाली में आपस में लाठी, डंडों से मारपीट करने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में कुछ पुरुष भी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर इसकी जांच में लग गई है। वीडियो परतापुर का बताया जा रहा है।

डूंगरावली गांव निवासी लोगों ने एसएसपी को अपनी शिकायत दी है। इसके साथ ही वीडियो भी दिया है। लोगों का कहना है कि गांव में रहने वाले दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके साथ बुरी तरह मारपीट की है। पीड़ितों ने बताया कि दूसरे पक्ष के लोगों ने गांव में नगर निगम की जमीन कब्जा ली है। यहां जमीन कब्जाकर उस पर दुकान बनाकर उसका किराया वसूल रहे हैं।

जब हमने इसकी शिकायत कर दी तो वो लोग हमारे खिलाफ हो गए। हम लोगों के साथ रात को मारपीट कर दी, महिलाओं को लाठियों से पीटा और घायल कर दिया। इतना नहीं थाने में जाकर हमारे ही खिलाफ गलत तहरीर देकर शिकायत करा दी है।

बताया कि आरोपी अवैध हथियार, लाठी डंडे लेकर आए और हम लोगों को पीटा। पीड़ितों ने कहा कि गाड़ी टकराने को लेकर हमारा झगड़ा शुरू हुआ था। आरोपी पक्ष लगातार हम लोगों पर दबाव बना रहा है और मारपीट करता है।

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि एक वीडियो वायरल हो रहा है जो थाना परतापुर का बताया जा रहा है। वीडियो में कुछ महिलाएं आपस में झगड़ती नजर आ रही है। फिलहाल इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है महिलाओं की पहचान की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts