HomeTrendingसिपाही पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप -

सिपाही पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप –

-

महिला ने लाखों रुपए हड़पने का भी लगाया आरोप, पुलिस जांच में जुटी


अमरोहा। डिडौली थाना क्षेत्र में तैनात एक पीआरवी सिपाही पर मुरादाबाद की एक महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और लाखों रुपये हड़पने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने डिडौली कोतवाली में तहरीर देकर सिपाही के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय करते थे और उनकी दोस्ती डिडौली में तैनात सिपाही से थी। 1 जनवरी 2023 को बीमारी के कारण पति की मृत्यु हो गई। पति की मौत के बाद सिपाही उनके घर आने-जाने लगा। पति का मित्र होने के कारण महिला ने उस पर विश्वास किया।

पीड़िता का आरोप है कि सिपाही ने खुद को अविवाहित बताकर उससे शादी का वादा किया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में आरोपी सिपाही उसे डिडौली ले गया और अपने साथ रखने लगा। इस दौरान उसने महिला के पति की दो कारें और मकान बेचकर मिली लाखों रुपये की रकम भी कथित तौर पर हड़प ली।

कुछ समय बाद महिला को पता चला कि सिपाही पहले से शादीशुदा है। जब उसने इस बात का विरोध किया, तो सिपाही ने उससे शादी करने और रुपये लौटाने से इनकार कर दिया। इसके बाद महिला मुरादाबाद लौट गई।

महिला के अनुसार, करीब 15 दिन पहले वह दोबारा डिडौली आई थी। इस दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद सिपाही ने जहरीला पदार्थ खा लिया। सिपाही को देखकर महिला ने भी जहर का सेवन कर लिया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के बाद सिपाही अस्पताल से चला गया, जबकि महिला का इलाज जारी रहा।

स्वस्थ होने के बाद रविवार को पीड़िता डिडौली कोतवाली पहुंची और आरोपी सिपाही के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी और रुपये हड़पने के आरोपों में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts